रूस में हनीमून एन्जॉय कर रहीं हैं गौहर खान, वीडियो शेयर कर कही यह बात
रूस में हनीमून एन्जॉय कर रहीं हैं गौहर खान, वीडियो शेयर कर कही यह बात
Share:

टीवी इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में बसने वाली गौहर खान इन दिनों हनीमून मना रहीं हैं। जी दरअसल वह अपने पति जैद दरबार के साथ इन दिनों Russia में हैं। यहाँ वह अपने पति के साथ खूब एन्जॉय कर रहीं हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। आपको बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार की शादी 25 दिसंबर, 2020 में हुई थी। लेकिन शादी के बाद हनीमून पर जाने का मौका दोनों को अब मिला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

दोनों में काम में व्यस्त रहे और लॉकडाउन भी लग गया इस वजह से गौहर खान और जैद दरबार हनीमून पर नहीं जा सके। लेकिन अब दोनों अपने हनीमून के लिए रूस गए हुए हैं। यहाँ से गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि वह हनीमून के लिए रूस में हैं। आप देख सकते हैं गौहर खान ने फैन्स को जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कह रही हैं, ''मैं अपने हनीमून के लिए ऐसे देश जाना चाहती थी जहां मैं पहले कभी नहीं गई हूं।।।'' यानी वह जगह रूस है।

इस वीडियो के जरिये वह भारत से रूस पहुंचने की अपनी पूरी जर्नी दिखा रही हैं। वैसे काम के बारे में बात करें तो गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। वहीँ बॉलीवुड में उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' में काम किया था। इस फिल्म के बाद वह 'गेम (2011)', 'इशकजादे (2012)', 'बद्रीनाथ की दुलहनिया (2017)' और 'बेगम जान (2017)' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आईं। वहीँ साल 2013 में उन्होंने 'बिग बॉस 7' की ट्रॉफी को अपने नाम किया और वह बिग बॉस के और भी सीजन में नजर आ चुकीं हैं।

झारखंड के नए गवर्नर होंगे रमेश बैस, 7 बार लगातार लोकसभा संसद रहने का बना चुके हैं रिकॉर्ड

एयरपोर्ट पर जबरदस्त लुक में नजर आई जैस्मिन भसीन, तस्वीरें देख घायल हुए फैंस

संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने लीबिया में मतदाताओं के पंजीकरण की आरंभ तिथि का किया एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -