'हिमाचल-गुजरात में भाजपा ही जीतेगी, AAP का ख़ास असर नहीं..', प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
'हिमाचल-गुजरात में भाजपा ही जीतेगी, AAP का ख़ास असर नहीं..', प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
Share:

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कई तरह अनुमान सियासी गलियारों में लगाए जा रहे हैं। हालाँकि, ज्यादातर सर्वे दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की तरफ संकेत कर रहे हैं। बता दें कि, गुजरात में भाजपा बीते 27 वर्षों से सत्ता में है, किन्तु इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) वहाँ कई तरह के चुनावी वादों के साथ पूरी जान लगा रही है। अब प्रशांत किशोर ने ही दोनों राज्यों में चुनावी परिणामों को लेकर भविष्यवाणी की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनावी रणनीतिकार और इन दिनों बिहार में अपनी ‘जन सुराज यात्रा’ निकाल रहे प्रशांत किशोर ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा की जीत को लेकर भविष्यवाणी की है। पश्चिमी चम्पारण जिले में अपनी यात्रा के 15वें दिन प्रशांत किशोर ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा जीत हासिल करेगी और सत्ता में आएगी। प्रशांत किशोर ने कहा है कि दोनों राज्यों में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है। प्रशांत ने दोनों राज्‍यों में AAP की स्थिति को लेकर भी अनुमान जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में AAP चुनाव अवश्य लड़ रही है, मगर इससे भाजपा को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। PK ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश में AAP का कोई प्रभाव नहीं है।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने दक्षिण भारत के राज्यों से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गाँधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और राहुल गाँधी चुनाव छोड़कर केरल में यात्रा निकाल रहे हैं। बता दें कि कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं, मगर दोनों के बीच बात बन नहीं पाई थी।

7 रुपए तक कम होंगे CNG-PNG के दाम, गुजरात चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला

'भ्रष्टाचार में AAP ने जीता वर्ल्ड कप..', शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने कसा तंज

गांगुली के समर्थन में 'बैटिंग' करने उतरीं CM ममता बनर्जी, पीएम मोदी से की यह अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -