गांगुली के समर्थन में 'बैटिंग' करने उतरीं CM ममता बनर्जी, पीएम मोदी से की यह अपील
गांगुली के समर्थन में 'बैटिंग' करने उतरीं CM ममता बनर्जी, पीएम मोदी से की यह अपील
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के ICC चुनाव लड़ने के समर्थन में खड़ी हुई हैं। सीएम ममता ने कहा है कि, 'मैं पीएम मोदी से अपील करती हूं कि गांगुली को ICC चुनाव लड़ने की अनुमति दी मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।' ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांगुली एक लोकप्रिय शख्सियत हैं, इसलिए उन्हें वंचित किया जा रहा है। ममता ने कहा कि, 'मैं भारत सरकार से अपील करती हूं कि सियासी तौर पर फैसला न लिया जाए, क्रिकेट और खेल को ध्यान में रखें। गांगुली किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं।'

बता दें कि सौरव गांगुली BCCI के निवर्तमान अध्यक्ष हैं। वह फिर से अपनी राज्य इकाई बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद पर वापसी करने वाले हैं। गांगुली ने शनिवार को कहा कि वह कैब चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, गांगुली को BCCI अध्यक्ष पद से हटना पड़ा था, क्योंकि बोर्ड में अभी तक कोई भी 3 साल से ज्यादा समय तक इस पद पर आसीन नहीं रहा है। वह BCCI चीफ बनने से पहले 2015 से 2019 के बीच 4 वर्षों तक कैब अध्यक्ष रहे थे।

घटनाक्रम पर नजर रखने वालों को लगता है कि बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि ICC अध्यक्ष के संबंध में BCCI क्या फैसला करता है। फिलहाल यदि, BCCI के रूख को देखा जाए तो गांगुली के ICC चीफ पद के लिए BCCI के प्रत्याशी बनने की संभावना कम है। यदि BCCI के अधिकारियों का हृदय परिवर्तन होता है, तो कैब अध्यक्ष के रूप में गांगुली बोर्ड की विभिन्न बैठकों में उनके प्रतिनिधि के रूप में  बोर्ड के प्रशासनिक गलियारों में प्रासंगिक बने रहेंगे। 

भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी ने 'नाइजीरिया' को भी जोड़ लिया.., कांग्रेस का एक और 'झूठ'

मुंबई की अँधेरी सीट से भाजपा ने वापस लिया उम्मीदवार, क्या एकतरफा जीतेंगी उद्धव की प्रत्याशी ?

चुनाव से पहले ही थरूर के साथ हो गया 'खेला', क्या इसके पीछे है गांधी परिवार का दिमाग ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -