'भ्रष्टाचार में AAP ने जीता वर्ल्ड कप..', शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने कसा तंज
'भ्रष्टाचार में AAP ने जीता वर्ल्ड कप..', शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने कसा तंज
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के बहुचर्चित शराब घोटाले में CBI की पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया के 'रोड शो' पर भाजपा ने करारा तंज कसा है। भाजपा ने इसे जश्न-ए-भ्रष्टाचार करार दिया है। भ्रष्टाचार के आरोपों को चुनावी लाभ में तब्दील करने की कवायद में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा ने भ्रष्टाचार का वर्ल्ड कप जीतने वाली पार्टी कहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मनीष सिसोदिया की तुलना शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के साथ किए जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपी का राजघाट जाना राष्ट्रपिता का भी अपमान है। पात्रा ने AAP को अन्ना आंदोलन और उस दौरान कही गई बातों की भी याद दिलाई।

पात्रा ने कहा कि, 'यह जश्न-ए-भ्रष्टाचार है। पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली खाइए और जब आपसे सवाल पूछा जाए, तो जश्न मनाइए। जिस तरह मनीष सिसोदिया खुले कार में, अपने समर्थकों के साथ नारे लगाए हुए, फूल माला डालकर निकले, ऐसा लग रहा है, मानो कोई किला फतह करके निकला हो। जैसे AAP ने भ्रष्टाचार का वर्ल्ड कप जीत लिया हो। अगर विश्व में भ्रष्टाचार का वर्ल्ड कप हो, तो उसे AAP ही जीतेगी। सुबह हमने देखा पहले माता जी ने टीका लगाया और फिर पूरा ड्रामा चल रहा है।' 

इसके साथ ही पात्रा ने नवाब मलिक, संजय राउत और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक, सत्येंद्र जैन, संजय राउत ये सभी लोग इसी प्रकार अपने घरों से निकले थे। नवाब मलिक पर जब भ्रष्टाचार का आरोप लगा और घर से निकले, तो उन्हें भी टीका लगाया गया था। संजय राउत भी ऐसे ही घर से बाहर आए थे। सत्येंद्र जैन के लिए अरविंद केजरीवाल ने पद्मविभूषण मांग लिया था। ये सभी आज तक जेल में हैं। सभी जश्न मनाते हुए गए थे, मगर कोई आज तक यह सबूत नहीं दे पाया है कि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया है। कोई भी भ्रष्ट व्यक्ति कभी नहीं कहता कि वह भ्रष्ट है। आज मनीष सिसोदिया और AAP भी यही कर रही है। 

गांगुली के समर्थन में 'बैटिंग' करने उतरीं CM ममता बनर्जी, पीएम मोदी से की यह अपील

'अब भारत जोड़ो यात्रा रोक दें राहुल..', कांग्रेस नेता ने गांधी को क्यों दी ये सलाह ?

भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी ने 'नाइजीरिया' को भी जोड़ लिया.., कांग्रेस का एक और 'झूठ'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -