'सुनती नहीं, विपक्ष में रहना नहीं आता..', PK ने बताया कांग्रेस के साथ क्या है समस्या ?
'सुनती नहीं, विपक्ष में रहना नहीं आता..', PK ने बताया कांग्रेस के साथ क्या है समस्या ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के साथ लंबी चली बातचीत के बाद भी उसके साथ न जाने वाले रणनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर (PK) ने अब देश की सबसे पुरानी पार्टी को लेकर अहम टिप्पणी की है। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को लेकर कहा है कि पार्टी के नेता यह मानते हैं कि सरकार को लोग खुद ही उखाड़ फेंकेंगे और उन्हें सत्ता हासिल हो जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस काफी समय तक सत्ता में रही है और उसे विपक्ष में रहना नहीं आता। 

PK ने आगे कहा कि, 'मैं देखता हूं कि कांग्रेस के लोगों में एक दिक्कत है। वे मानते हैं कि हमने लंबे समय तक देश में शासन किया है और जब लोग खफा होंगे, तो वे खुद ही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और फिर हम सत्ता में आ जाएंगे। वे कहते हैं कि आप क्या जानते हैं, हम सब कुछ जानते हैं और हम काफी समय तक सरकार में रहे हैं।' प्रशांत किशोर ने एक मीडिया कार्यक्रम में बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस देश में एक मुख्य विपक्षी पार्टी है, जिसने दशकों तक देश में शासन किया है। मगर, उसे यह सीखना होगा कि विपक्ष में कैसे रहा जाता है। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि, आप यह कह कर नहीं बच सकते हैं कि मीडिया हमें कवर ही नहीं कर रहा है। इससे ऐसा लगता है कि उन्हें सत्ता में ही रहने की आदत हो चुकी है और लोग आज उनकी सुन नहीं रहे हैं, तो उन्हें खीझ पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से अभी कोई एक ही दल मुकाबला नहीं कर सकता है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस की ही मिसाल देते हुए कहा कि 1950 से 1990 के दशकों में हम देखते हैं कि कांग्रेस का मुकाबला कोई एक दल नहीं कर पा रहा था। इसमें काफी लंबा समय लगा था। इसीलिए मैं कहता हूं कि आने वाला एक लंबा समय भाजपा का हो सकता है, अगर उसे मिलकर चुनौती नहीं दी गई। 

जयंत चौधरी ने खेला दलित कार्ड, RLD के सभी विधायकों को दिए ये निर्देश

कौन है 'हाफिजुल' और क्यों घुसा था ममता बनर्जी के घर के अंदर ?

'40 करोड़ लो और भाजपा में शामिल हो जाओ..', क्या गोवा में इस तरह MLA खरीद रही BJP ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -