शैलेन्द्र बनकर जमील ने हिन्दू लड़की को फंसाया, शादी के नाम पर बंधक बनाकर दोस्तों से करवाया सामूहिक बलात्कार !
शैलेन्द्र बनकर जमील ने हिन्दू लड़की को फंसाया, शादी के नाम पर बंधक बनाकर दोस्तों से करवाया सामूहिक बलात्कार !
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक हिन्दू लड़की का इल्जाम है कि जमील ने शैलेंद्र बनकर उसे झांसे में लिया। पोल खुलने पर अपने साथियों से उसका सामूहिक बलात्कार करवाया। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार (21 जून) को पुलिस ने केस दर्ज किया। मामला दर्ज होते ही जमील फरार हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र का है। यहाँ की निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय (SP Office) में पेश होकर अपनी आपबीती बताई। पीड़िता का कहना है कि बोलेरो चलाने वाला जमील, शैलेंद्र बनकर उससे मिला था। दोनों में बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई। इस बीच जमील ने पीड़िता से शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ दिनों बाद दोनों कोर्ट मैरिज करने गए तो लड़की ने कागज़ातों में शैलेंद्र का नाम जमील देखा। पीड़िता का कहना है कि वास्तविक पहचान सामने आने के बाद उसने विरोध किया। इसके बाद जमील ने उससे जबरन हस्ताक्षर करवा दिए। बोलेरो में बिठा कर एक रूम में ले गया। यह कमरा रायबरेली के घंटाघर इलाके में था।

इल्जाम है कि यहाँ जमील ने पीड़िता के साथ पहले खुद बलात्कार किया। बाद में अपने साथियों को भी बुला लिया। इन सभी ने बारी-बारी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को कमरे में कैद कर दिया गया। जैसे-तैसे लड़की वहाँ से निकल कर भागने में सफल रही। पैदल भागती अपने घर पहुँची पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। लड़की के परिजन पीड़िता के साथ रायबरेली के SP से मिलने पहुँचे। SP ने मिल एरिया थाना के SHO को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जमील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। केस दर्ज होते ही जमील भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। DSP वंदना सिंह के अनुसार, मामले की पड़ताल और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

3 दिन में 35 नशे के कारोबारियों पर प्रकरण दर्ज कर जब्त की गई 123 लीटर अवैध शराब

मुस्लिम बाप-बेटे ने हिंदू लड़की पर डाला धर्म बदलने का दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दलित महिला को पति के मुस्लिम दोस्त ने घर से किया अगवा, बंधक बनाकर कई दिनों तक किया बलात्कार और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -