पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले मोहम्मद सकलेन को गुजरात ATS ने दबोचा, व्हाट्सएप के जरिए करता था खेल
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले मोहम्मद सकलेन को गुजरात ATS ने दबोचा, व्हाट्सएप के जरिए करता था खेल
Share:

जामनगर: गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने मोहम्मद सकलेन नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। सकलेन जामनगर का रहने वाला है और कई महीनों से फरार था।

अक्टूबर 2023 में, ATS ने इस जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ किया था और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि सकलेन ने एक भारतीय सिम कार्ड खरीदा था और उस पर व्हाट्सएप एक्टिवेट करवाया था। यह व्हाट्सएप नंबर पाकिस्तान में सक्रिय था और इसका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवानों की जासूसी के लिए किया जा रहा था। सकलेन और उसके साथियों ने भारतीय सेना के जवानों के फोन में मालवेयर वायरस भेजा था ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने संदिग्ध लिंक भेजकर फोन का डेटा चुराया और फिर पाकिस्तान को गुप्त सैन्य जानकारी भेजी।

जांच के दौरान, ATS को पता चला कि सकलेन ने सिम कार्ड अपने साथी असगर को दिया था, जिसने इसे आणंद के तारापुर निवासी लाभशंकर माहेश्वरी को सौंप दिया था। माहेश्वरी मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला था और 1999 में भारतीय वीजा पर भारत आया था। 2005 में, उसने अपनी पत्नी के साथ भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली थी। 2022 में, माहेश्वरी ने पाकिस्तानी वीजा के लिए आवेदन किया, लेकिन इसमें देरी हो रही थी। उसने पाकिस्तान में रहने वाले अपने मौसी के बेटे किशोर रामवाणी से संपर्क किया, जिसने उसे पाकिस्तानी दूतावास में एक अधिकारी से व्हाट्सएप के माध्यम से बात करने की सलाह दी।

इसके बाद, माहेश्वरी और उसकी पत्नी को पाकिस्तानी वीजा मंजूर कर दिया गया और वे पाकिस्तान चले गए। बाद में, माहेश्वरी ने अपनी बहन और उसकी बेटी के लिए भी पाकिस्तानी वीजा हासिल कर लिया। यह गिरफ्तारी गुजरात ATS के लिए एक बड़ी सफलता है, जो लगातार पाकिस्तानी जासूसों का पर्दाफाश कर रही है।

सिरोही में 12 किलो MD ड्रग्स जब्त, दो गिरफ्तार

दिल्ली में हत्याकांड: पत्नी अफसाना पर चाकू से हमला करने के आरोप में जावेद गिरफ्तार

दिल्ली में नृशंस हत्या: करण झा की चाकू मारकर हत्या, अफजल और समीर गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -