13 साल की उम्र में संघ से जुड़े, भाजपा अध्यक्ष और यूपी के सीएम भी रह चुके हैं राजनाथ सिंह
13 साल की उम्र में संघ से जुड़े, भाजपा अध्यक्ष और यूपी के सीएम भी रह चुके हैं राजनाथ सिंह
Share:

राजनाथ सिंह, देश के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और मौजूदा रक्षा मंत्री हैं। वर्तमान में राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। वे पूर्व भारत के गृह मंत्री रह चुके है और वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  इसके साथ ही वे यूपी के सीएम भी रह चुके हैं। 

वे 13 साल की उम्र में 1964 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे, और संगठन से जुड़े रहे। वह वर्ष 1972 में मिर्जापुर के शाखा कार्यवाह (महासचिव) भी बने। वर्ष 1974 में 2 वर्ष बाद, वे सियासत में आ गए। 1969 और 1971 के बीच वह गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (RSS के छात्र संगठन) के संगठनात्मक सचिव थे। वह 1972 में RSS की मिर्जापुर शाखा के महासचिव बने। 1974 में, उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ की मिर्जापुर यूनिट के लिए सचिव नियुक्त किया गया। राजनाथ सिंह दो बार पार्टी के प्रमुख भी रह चुके हैं। इससे पहले यह उप‍लब्धि सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्‍ण आडवाणी के पास ही थी।

वह 31 दिसंबर 2005 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, 19 दिसंबर 2009 तक वह इस पद पर आसीन रहे। मई 2009 में, वह यूपी के गाजियाबाद से सांसद चुने गए। उन्हें दूसरी बार जनवरी 23, 2013 से जुलाई 09, 2014 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। पार्टी की बेहतरीन जीत के बाद, राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री का पद संभालने के लिए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव लखनऊ सीट से लड़ा था और बाद में उन्हें संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। जिसके बाद उन्हें गृह मंत्री बनाया गया, और 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें देश के रक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।  

नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- "सड़क मंत्रालय ने राजमार्गों के साथ स्मार्ट शहरों के लिए कैबिनेट..."

RBI ने बैंकों को संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए अनिवार्य अवकाश नीति के जारी किए निर्देश

कोयला खदानों के लिए बोली लगाने वालों में हिंडाल्को और वेदांता हुए शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -