पुलिस ने दो लाख का गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दो लाख का गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Share:

कोरबा।  हाल ही में  कुसमुंडा पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। बाइक में 4 किलो गांजा लेकर खपाने निकला था, इस दौरान पुलिस ने गेवरा बस्ती में उसे धर दबोचा। घर की तलाशी लिए जाने के दौरान 17 किलो गांजा और बरामद हुआ। इस तरह कुल 21 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।

कुसमुंडा क्षेत्र के रिस्दी खुंडरी बस्ती क्षेत्र में रहने वाला शिवशंकर पटेल पिता रामशंकर पटेल (20) को सीआईटी की टीम ने रोका। उसकी बाइक क्रमांक सीजी 12 एए 2892 की डिक्की की तलाशी ली गई, तो उसमें 4 किलो गांजा मिला। बताया जा रहा है कि शिवशंकर घर से गांजा लेकर खपाने निकला था। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

शिवशंकर की पुलिस ने कंकालिन माता मंदिर के पास तलाशी ली। पुलिस की टीम आरोपी के घर में भी खोजबीन की। इस दौरान छुपाकर रखे गए 17 किलो गांजा और मिला। आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि ओडिशा से वह गांजा लाकर यहां खपा रहा था। पुलिस के अनुसार जब्त गांजा का बाजार भाव 2 लाख 10 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली है, जिसमें वह गांजा खपाने का काम किया करता था। इसके पहले आरोपी का पिता रामशंकर भी गांजा बेचने के आरोप में पकड़ा गया था, जो वर्तमान में जेल में निरूद्ध है। इस मामले में पुलिस ने 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सीआईटी की टीम में कृष्ण कुमार, चंक्रधर राठौर, राकेश सिंह, गुनाराम सिन्हा, प्रशांत सिंह, तिलक पटेल, कुसमुंडा थाना से उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, राजेश कुमार तिवारी, घनश्याम सिंह, ईश्वरी प्रसाद लहरे, शीतल कुमार राज शामिल थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -