छठ पर्व के लिए घर लौटे 30 प्रवासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
छठ पर्व के लिए घर लौटे 30 प्रवासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Share:

पटना: बिहार में छठ पूजा को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस अवसर पर दूसरे राज्यों में रह रहे तमाम प्रवासी लोग अपने घर लौटते हैं। इसी बीच छठ त्योहार मनाने बड़े आंकड़े में दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारी घर आए हुए हैं। लेकिन, उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने शुक्रवार को 30 से अधिक प्रवासी बिहारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, बिहार में शराबबंदी चल रही है। ऐसे में प्रदेश में शराब उपलब्ध नहीं है। दूसरे प्रदेशों में रहने वाले बिहार के लोग भारी मात्रा में शराब लेकर अपने घरों को लौट रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए। मुजफ्फरपुर की उत्पाद विभाग विशेष अभियान चला रही है। उत्पाद विभाग की 11 टीम पूरे जिले में चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही है, जिसकी मॉनिटरिंग प्रभारी उत्पाद अधीक्षक कुमार अभिनव स्वयं कर रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 30 से अधिक प्रवासी बिहारी को गिरफ्तार किया है। इन्हीं में सम्मिलित राजेश नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह कानपुर से आया हुआ है। साथ के शराब की बोतलें भी लाया है। रास्ते में चेकिंग के चलते वह पकड़ा गया। 

उत्पाद विभाग के प्रभारी अधीक्षक कुमार अभिनव ने बताया की छठ त्योहार मनाने दूसरे राज्य से बहुत आंकड़े में लोग आए हुए हैं। इसको लेकर उत्पाद विभाग विशेष अभियान चला रही है तथा बहुत आंकड़े में लोगों की गिरफ्तारी भी हो रही है। उसके लिए 11 टीम बनाई गई है। ये जिले के अलग-अलग इलाके में तहकीकात कर रही है तथा शराब लेकर आने वाले लोगों को गिरफ्तार भी कर रही है।

'ED का समन रद्द कर दो..', कोयला चोरी मामले में हाई कोर्ट पहुंचे थे सीएम ममता के मंत्री मलय घटक, जज ने दिया ये जवाब

तमिलनाडु में आज विधानसभा का विशेष सत्र, गवर्नर द्वारा लौटाए गए बिलों पर हो सकता है बड़ा फैसला

बिना अनुमति के ब्रिज का उद्घाटन क्यों किया ? आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -