आज राजस्थान के चूरू में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
आज राजस्थान के चूरू में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Share:

चूरू : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के चूरू में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। उनका चार दिन में राज्य का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 23 फरवरी को टोंक में जनसभा की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार चूरू आ रहे हैं। इससे पहले वे यहां 2011 में आए थे, तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

जम्मू कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक

ऐसा है पीएम मोदी का कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर संभाग स्थित चूरू जिले की सीमा सीकर, झुंझुनूं, नागौर, हनुमानगढ़ और बीकानेर से लगती हैं। ऐसे में यहां जनसभा में भीड़ जुटाना आसान है। साथ ही, इन क्षेत्रों के वोटर्स तक मोदी को अपनी बात पहुंचाने में भी आसानी होगी। कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर में चूरू के केंद्रीय विद्यालय में उतरेगा। वे यहां दो घंटे रुकेंगे और वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मंच पर 40 नेताओं के बैठने का इंतजाम किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। मोदी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर होंगे।

अंडमान के एकांत कारावास में जेल की दीवारों पर कविताएं लिखते थे यह महान क्रांतिकारी

फिलहाल ऐसी है स्तिथि  

जानकारी के लिए बता दें चूरू लोकसभा सीट से भाजपा के राम सिंह कासवान सांसद हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले की छह सीटों में से दो पर ही जीत हासिल हुई थी। इनमें एक सीट भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने जीती थी। यहां प्रत्याशियों की जीत-हार की चाबी ओबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक वोट बैंक के पास है।

575 पद खाली, सहायक मैनेजर करें अप्लाई

अब तक नहीं चल सका हिमपात में दबे सेना के जवानों का पता

Infinix note 5 है कंपनी का सबसे बढ़िया स्मार्टफोन, सेल में कीमत रह गई महज इतनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -