पीएम मोदी ने किया देश के पहले 'खिलौना मेले' का उद्घाटन, बोले- देश की संस्कृति का प्रतीक हैं 'खिलौने'
पीएम मोदी ने किया देश के पहले 'खिलौना मेले' का उद्घाटन, बोले- देश की संस्कृति का प्रतीक हैं 'खिलौने'
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सुबह 11 बजे 'द इंडिया टॉय फेयर 2021' का उद्घाटन करते हुए भारतीय निमार्ताओं से ऐसे खिलौने बनाने का आग्रह किया है, जो इकोलॉजी और साइकोलॉजी दोनों के लिए बेहतर हों। पीएम मोदी ने खिलौने में कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा है कि खिलौनों में ऐसी चीजों का उपयोग करें, जिन्हें रिसाइकल किया जा सके। भारत के खिलौना उद्योग को मंच प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 27 फरवरी से 2 मार्च तक वर्चुअल टॉय फेयर आयोजित किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आज विश्व में हर क्षेत्र में भारतीय दृष्टिकोण और भारतीय विचारों की बात हो रही है। भारत के पास विश्व को देने के लिए यूनिक पर्सपेक्टिव भी है। भारतीय दृष्टिकोण वाले खिलौनों से बच्चों में भारतीयता की भावना पैदा होगी। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि, आप सभी से बात करके ये पता चलता है कि हमारे देश के खिलौना उद्योग में कितनी बड़ी शक्ति छिपी हुई है। उन्होंने कहा कि इस ताकत को बढ़ाना, इसकी पहचान बढ़ाना, आत्मनिर्भर भारत अभियान का बेहद अहम हिस्सा है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह पहला टॉय फेयर सिर्फ एक व्यापारिक और आर्थिक कार्यक्रम नहीं है। यह कार्यक्रम देश की सदियों पुरानी खेल और उल्लास की संस्कृति को सशक्त करने की कड़ी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम की प्रदर्शनी में कारीगरों और स्कूलों से लेकर बहुराष्ट्रीय कंपनियां तक 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से एक हजार से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: द्रमुक और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे की वार्ता हुई शुरू

छत्तीसगढ़ में किसानों की मौत पर बीजेपी ने की मुआवजे की मांग

भाजपा की 'विजया यात्रा' के समापन के लिए केरल यात्रा पर आएंगे अमित शाह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -