हिन्दू आतंकवाद पर पीएम मोदी ने राहुल को लपेटा, कहा - लोग जाग गए इसलिए वो भाग गए
हिन्दू आतंकवाद पर पीएम मोदी ने राहुल को लपेटा, कहा - लोग जाग गए इसलिए वो भाग गए
Share:

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार को तेज करते हुए कांग्रेस पर 'हिंदू आतंकवाद' को लेकर करारा हमला किया है। महात्मा गांधी की कर्मभूमि कहे जाने वाले महाराष्ट्र के वर्धा जिले में पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस ने देश के करोड़ों लोगों का संबंध आतंकवाद से जोड़ दिया था। और अब जब लोग जाग गए हैं तो वे भाग रहे हैं। उनका इशारा स्पष्ट तौर पर राहुल गांधी के अमेठी के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तरफ था। पिछले दिनों समझौता धमाका मामले में असीमानंद को शीर्ष अदालत से बरी किए जाने के फैसले के बाद मोदी ने कांग्रेस पर यह निशाना साधा है। 

पीएम मोदी ने कहा है कि, 'शीर्ष अदालत के फैसले से कांग्रेस की साजिश उजागर हो गई है। इस बात को कांग्रेस भी समझ रही है कि देश कि जनता ने उन्हें सबक सिखाने की ठान ली है। इसलिए वे अब मैदान छोड़कर भागने लगे हैं। उन्होंने जिन लोगों को आतंकवादी कहा है, वे अब जाग चुके हैं। हिंदुओं के साथ आतंकवाद शब्द जोड़ दिया, इसलिए जहां हिंदू आबादी ज्यादा है, वे वहां से चुनाव नहीं लड़ सकते। इसलिए ऐसे स्थान पर भागे हैं, जहां हिंदुओं की आबादी कम है।' 

पीएम मोदी ने कहा है कि देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आतंकवाद पर दाग लगाने का कार्य कांग्रेस ने ही किया है। हजारों वर्षों के इतिहास में हिंदुओं के आतंकवाद की कोई घटना सामने आई है क्या? अंग्रेज इतिहासकारों ने भी ऐसा नहीं लिखा। हमारी 5,000 वर्ष पुरानी सभ्यता पर यह कलंक किसने लगाया है? ऐसी कांग्रेस को आप माफ कर सकते हैं क्या? पीएम मोदी ने कहा है कि महाराष्ट्र के ही कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे थे, जिन्होंने हिंदू आतंकवाद शब्द का पहली बार इस्तेमाल किया था। 

खबरें और भी:-

मैं भी चौकीदार अभियान के तहत इकठ्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ता, मीडिया से कही ये बात

गिरिराज सिंह का राहुल गाँधी पर हमला, कहा- भाग्यशाली हो जो रानी के बेटे के रूप में जन्मे...

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा चौकीदारों का अपमान करते हैं ये लोग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -