मलेशिया में मोदी ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां
मलेशिया में मोदी ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां
Share:

कुआलालंपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आयिान शिखर सम्मेलन में पहुंचे। मलेशिया में आयोजित किए गए आसियान शिखर सम्मेलन में उन्होंने उपस्थितों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी एशिया की है। यहां टूरिज़्म की अपार संभावनाऐं हें। आसियान दुनिया का सबसे ताकतवार आर्थिक समूह है। उन्होंने कहा कि आसियान क्षेत्र के कई देशों के प्रतिनिधियों से मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं। कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिन्हें अपनाया जाना है। सुधार करना हैं। आखिर रिफाॅर्म का लक्ष्य क्या है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास कई तरह की चुनौतियां हैं। महंगाई और महाकोष भारत के लिए एक बड़ी चुनौती है। आसियान देशों में पर्यटन को झंडे गाड़ने वाला होना चाहिए।  इसके लिए आर्थिक सुधार जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि चालू खाता घाटा को हमें नियोजित करना होगा। हालांकि भारत में विदेशी निवेश बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने की जरूरत है। कृषि क्षेत्र में भारत अच्छा कर सकता है। उन्होंने कहा कि केमिकल फर्टीलाईज़र के बदले में हमारे पास एक अच्छा विकल्प है।

हमने साॅइल हेल्थ कार्ड जारी किए हैं। भारत उभरती अर्थव्यवस्था में सबसे आगे है। यूरिया की चोरी रोकने के लिए भारत नीम कोटिंग कर रहा है। कृषि क्षेत्र में अच्छे सुधार कार्य हुए हैं। उभरती अर्थव्यवस्था में भारत सबसे आगे है। भारत में प्रधानमंत्री जनधन योजना प्रारंभ हुई। इससे बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ हुआ। भारत ने मुद्रा बैंक का आधार रखा। भातर में हर दिन 23 किलोमीटर सड़क निर्माण हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी विदेश नीति में बदलाव किया है। जिसमें उसने ग्लोबल व्यवस्था को ध्यान में रखा है। भारत ने युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। भारत में वैश्विक स्तर पर अच्छा अधोसंरचनात्मक विकास हुआ है। भारत पीपीपी माॅडल पर कार्य कर रहा है। नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर बाॅण्ड भारत ने विकसित किए हैं जिससे विकास हो रहा है और अर्थव्यवस्था को आधार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश बढ़ाने में भारत ध्यान दे रहा है। राज्यों के साथ एफडीआई पर चर्चा हो रही है। भारत सरकार द्वारा मेक इन इंडिया पर कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा ऐसे बाॅण्ड लाने पर विचार किया जा रहा है जो टैक्स फ्री हों। उन्होंने कहा कि मूडी एजेंसी ने भारत की रेंक बढ़ाई है। भारत द्वारा स्टार्टअप इंडिया मुहिम की शुरूआत की गई। उन्होंने जीएसटी की बात भी की और कहा कि इस माध्यम से  हमें अच्छे विकास की उम्मीद है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -