मोदी का नीतीश पर वार, भारत को तंत्र-मंत्र नहीं लोकतंत्र चाहिए
मोदी का नीतीश पर वार, भारत को तंत्र-मंत्र नहीं लोकतंत्र चाहिए
Share:

सीतामढ़ी : बिहार में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने सीतामढ़ी में आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने वाल्मिकी जयंती पर श्री वाल्मिकी जी को याद करते हुए कहा कि जनता की सेवा कर सकें ऐसा वाल्मिकी जी आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष सत्ता सुख के लिए नहीं है। दिल्ली में वे सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भले ही अखबार के पन्नों की सुर्खियों में बने या नहीं बने टीवी में टेलिकास्ट में छाए या न छाए लेकिन सेवा की सच्ची सुगंध यहां नज़र आ रही है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम सभा में मौजूद लोगों के जनसमुदाय की तादाद को लेकर उपस्थितों को धन्यवाद दे रहे थे। 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार के भाग्य का निर्णय करने के लिए है। उनका कहना था कि निर्णय आपको करना है। आखिर आप किस पर भरोसा करना चाहते हैं। भाईयों-बहनों यदि भरोसा करना है तो विकास पर भरोसा कीजिए। बिहार का भाग्य विकास से ही बदलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस चुनाव में एक ओर विकास राज का मंत्र है तो दूसरी ओर अवसरवाद है। एक ओर विकासवाद है तो दूसरी ओर अपवित्र गठबंधन का खेल खेला जा रहा है। 

विकास के मंत्र के विपरीत दूसरी ओर विनाश के रास्ते खोलने की कोशिशें की जा रही हैं। यदि बिहारवासियों को अपनी मुसीबतों को दूर करना है तो उसके लिए एक ही जड़ी- बूटी है। उसका नाम विकास है। उनके इस कथन पर हर ओर मोदी-मोदी के जयकारे गूंजने लगे। उन्होंने कहा कि हम पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जब पराजय दिख रही है तो विपक्षियों के पास कोई चारा ही नहीं है। चुनाव में हर तरह की बातें जनताजनार्दन द्वारा तय की जाती हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्षियों को पता चल गया है कि बिहार की जनता ने उन्हें बाय-बाय कर दिया है। उनका कहना था कि परिवार में यदि कोई बीमार हो जाए, चिकित्सकों से उपचार करवाया जाए तो भी यदि बीमारी ठीक नहीं होती तो हारा-थका इंसान, कितना ही धनी पढ़ा लिखा, अहंकारी क्यों न हो वह जादू-टोना करवाने के लिए चला जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सारे मंत्र-तंत्र विफल हो गए हैं। क्या जंतर-मंतर उनकी नैया पार लगा सकता है। क्या इससे उनके पाप धुल सकते हैं। क्या जंतर - मंतर से नौजवान को रोजगार मिल सकता है।

क्या इससे उन्हें रोजगार मिल सकता है। अहंकार आखिर कहां ले जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता परिवार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने 6 माह में सारी कोशिशें कर लीं। जयप्रकाश और लोहिया के नाम का उल्लेख कर दिया लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। अब वे जंतर - मंतर पर आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर हिंदुस्तान को मंत्र - तंत्र चाहिए कि लोकतंत्र चाहिए। यह सोचने का विषय है। बिहार को 21 वीं शताब्दी में प्रवेश करवाना चाहिए। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू जी बहुत अच्छा मनोरंजन करते हैं वर्षों बाद लालू बिहार का मनोरंजन कर रहे हैं। नीतिश कुमार और लालू यादव के बीच इन दिनों प्रतिस्पर्धा चल रही है। अपराधिकरण, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद आदि को लेकर दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -