जंगलराज में चलता था अपहरण का धंधा
जंगलराज में चलता था अपहरण का धंधा
Share:

पूर्णिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अंतिम चरण के मतदान को लेकर आज पूर्णिया में अपनी रैली की। इस दौरान अपार जनसमूह उमड़ा। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज का दौर था। सुख - चैन  समाप्त हो चुका था। जंगलराज से बचने के लिए लोग रास्ता भूल गए थे। उन्होंने कहा कि इस दौर में अपहरण का धंधा चलता था। मगर अब बिहार आपको कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि माता - बहनें अच्छी सरकार चाहती हैं। उन्होंने लालू - नीतिश पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग कहते हैं कि बिहार क्यों आते हो? मगर बिहार की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल करते हुए कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, सुरक्षा, चैन का जीवन नहीं है। यह तो 25 वर्ष बाद का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य का हिसाब नहीं ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 का 2 नवंबर याद कीजिए। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों का कत्ल किया जा रहा थां उसी 2 नवंबर को कांग्रेस पार्टी भाषण दे रही है। मगर अभी भी सिख परिवारों के आंसू पोंछे नहीं गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस का बिहार में कोई वर्चस्व नहीं हैं उन्हें 40 सीटें दे दी गई हैं। 40 सीटों के लिए लालू और नीतिश को उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि अन्य सीटों के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद देता हूं। उन्होंने जनसभा में उमड़ी अपार भीड़ को लेकर कहा कि चरण - दर चरण मतदाताओं को उत्साह बढ़ता जा रहा है। पूर्णिया की जनता को उन्होंने मतदान करने की अपील की।

उन्होंने लालू और नीतिश से कहा कि वे बिहार में किए गए शासन का हिसाब दें। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बिहार की जनता पर भरोसा था जिसके कारण नीतिश मुख्यमंत्री चुने गए। मगर अब जनता इन पर भरोसा नहीं करती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -