PM मोदी ने बताई बांस की खासियत, जानिए क्या कहा?
PM मोदी ने बताई बांस की खासियत, जानिए क्या कहा?
Share:

नई दिल्ली: आज इस वर्ष के मन की बात के अंतिम एपिसोड को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस के चलते उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा। इस वर्ष भारत ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे किये तथा इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस वर्ष देश ने नई रफ़्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया। 

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ आज हर भारतीय के मन में रच-बस चुका है। वर्ष 2014 में इस जन आंदोलन के आरम्भ होने के साथ ही इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लोगों ने कई अनूठे प्रयास किए हैं तथा ये प्रयास केवल समाज के अंदर ही नहीं बल्कि सरकार के अंदर भी हो रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के अनेक क्षेत्र में बांस से अनेक सुन्दर एवं उपयोगी चीजें बनाई जाती हैं। खास तौर पर आदिवासी क्षेत्रों में बांस के कुशल कारीगर, कुशल कलाकार हैं। यही नहीं ये लोग बैम्बू घास से खूबसूरत कपड़े और सजावट की चीजें भी बनाते हैं। इससे आदिवासी महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है तथा उनके हुनर को पहचान भी मिल रही है। जब से देश ने बैम्बू से जुड़े अंग्रेजों के जमाने के कानूनों को बदला है, इसका एक बड़ा बाज़ार तैयार हो गया है। महाराष्ट्र के पालघर जैसे इलाकों में भी आदिवासी समाज के लोग बैम्बू से कई खूबसूरत प्रोडक्ट बनाते हैं। बैम्बू से बनने वाले बॉक्स कुर्सी, चायदानी, टोकरियां और ट्रे जैसी चीजें खूब मशहूर हो रही हैं। हमने भारत से Smallpox, Polio और ‘Guinea Worm’ जैसी बीमारियों को ख़त्म करके दिखाया है। सबकी कोशिश से, ‘कालाजार’ नाम की ये बीमारी अब तेजी से समाप्त होती जा रही है। हमारा देश जब कालाजार से भी मुक्त हो जाएगा, तो ये हम सभी के लिए कितनी खुशी की बात होगी। सबका प्रयास की इसी भावना से हम भारत को 2025 तक टी।बी। मुक्त करने के लिए भी काम कर रहे हैं। आपने देखा होगा कि पिछले दिनों जब, टी।बी। मुक्त भारत अभियान आरम्भ हुआ, तो हजारों लोग टी।बी। मरीजों की सहायता के लिए आगे आए।

5 साल की बच्ची को दी दर्दनाक मौत, गांव में मचा बवाल

क्रिसमस प्रोग्राम के दौरान मचा भारी बवाल, आपस में भिड़े दो पक्ष

'कश्मीर छोड़कर चले जाओ वरना..', हिन्दुओं के बाद अब सिख भाइयों को आतंकियों की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -