आज आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे PM मोदी
आज आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे PM मोदी
Share:

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का शुभारंभ करने वाले हैं। जी दरअसल इस वीडियो काफ्रेंसिंग में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी शामिल होने वाले हैं। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम आगरा के 15वीं वाहिनी पीएसी परेड ग्राउंड में होने वाला है। वहीं इस बारे में बात करते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 'आगरा मेट्रो रेल परियोजना का काम यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन की देख-रेख में होने वाला है।'

इसके अलावा राज्य सरकार के प्रवक्ता का कहना यह भी है कि आगरा मेट्रो रेल 29.4 किमी लंबा हो सकता है और इसमें दो कॉरिडोर भी होंगे। बताया गया है कि ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा लगभग 14 किमी होगा और 13 मेट्रो स्टेशन होंगे। वहीं दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा और इसकी लंबाई 15.4 कि.मी होगी इसमें तहत कुल 14 मेट्रो स्टेशन होंगे।

कहा जा रहा है मेट्रो रेल परियोजना से आगरा की 26 लाख की आबादी को फायदा मिल सकता है। इसी के यह भी कहा जा रहा है आगरा मेट्रो रेल के कॉरिडोर शहर के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, कॉलेजों, प्रमुख बाजारों और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ेंगे। वैसे आज यूपी मेट्रो के गोमतीनगर कार्यालय को काफी अच्छे से सजाया गया है। खबरें यह भी हैं कि शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रह सकते हैं।

सरकार वापस नहीं लेगी नए कृषि कानून, संशोधन पर हो सकता है विचार

कब से कब तक है आज राहुकाल, यहाँ जानिए पंचांग

शेयर बाजार में एफपीआई के आने का असर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -