पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर किया हमला, बोले- दीदी हार आपके सामने है, अब इसे स्वीकार कीजिए...
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर किया हमला, बोले- दीदी हार आपके सामने है, अब इसे स्वीकार कीजिए...
Share:

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि दीदी हार आपके सामने है, अब इसे कबूल कीजिए। हुगली की जनता की आवाज सुनिए। बंगाल को क्या चाहिए, क्या करना है, इसे लेकर बंगाल की महान जनता में कभी भी भ्रम नहीं रहा है। इसलिए बंगाल की जनता ने चुनाव में हमेशा स्पष्ट बहुमत को प्राथमिकता दी है। यहां की अध्ययनशील प्रतिभाएं हमेशा स्पष्ट नीति के साथ चली हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बंगाल की जनता हमेशा अपनी परीक्षा में पास हुए हैं। फेल वो लोग हुए हैं, जिन्होंने बंगाल के लोगों की अपेक्षाओं को, उनकी आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया। फेल वो लोग हुए जिन्होंने बंगाल का विकास नहीं किया, बंगाल को बरसों पीछे धकेल दिया। इसलिए आज बंगाल के लोगों ने एक बार फिर परिवर्तन की कमान संभाल ली है। ‘आशोल पॉरिबोर्तोन’ के उद्घोष में और ‘शोनार बांग्ला’ के विजन में, बंगाल के लोगों की यही आकांक्षा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2 मई को क्या परिणाम आने वाले हैं, इसकी झलक हम दो दिन पहले नंदीग्राम में देख चुके हैं। प्रत्येक चरण के चुनाव के साथ दीदी की ये बौखलाहट बढ़ती जाएगी, मुझ पर गालियों की बौछार भी बढ़ती जाएगी। दीदी ने कहा है कि भाजपा की रैली में जो भीड़ होती है, वो पैसे के लिए जुटती है। क्या बंगाल का नागरिक कभी बिक सकता है? अरे, ये तो स्वाभिमानी लोग हैं, पूरी अंग्रेज सल्तनत कुछ नहीं कर पाई बंगाल के लोगों का। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दीदी, बंगाल के लोगों का अपमान मत कीजिए। ये वही लोग हैं, जिन्होंने 10 साल पहले आपको सर-आंखों पर बिठाया था। आज आप उनका अनादर कर रही हो। दीदी की बौखलाहट का एक बहुत बड़ी वजह है, उनके 10 साल का रिपोर्ट कार्ड। पुरानी इंडस्ट्री बंद, नई इंडस्ट्री का रास्ता बंद, नए निवेश, बिजनेस और चाकरी की संभावनाएं मंद। 

केन्या ने कोरोना वैक्सीन के निजी आयात पर लगाई रोक, जानिए क्यों?

टीएमसी के गुंडों ने बंगाल को गुंडागर्दी और अराजकता की भूमि बना दिया है: योगी आदित्यनाथ

सोमालिया के दो ठिकानों पर हुए इस्लामी हमले में 23 लोगों की गई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -