PM मोदी ने किया 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन, बोले- 'आज का कार्यक्रम अपने आप में बहुत खास है...'
PM मोदी ने किया 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन, बोले- 'आज का कार्यक्रम अपने आप में बहुत खास है...'
Share:

नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज यानी 26 फरवरी को आयोजित ‘भारत टेक्स 2024’ का उद्घाटन किया। बता दें कि यह वस्त्र क्षेत्र से जुड़े वैश्विक स्तर के अब तक के सबसे बड़े समारोहों में से एक है। ‘भारत टेक्स 2024’ का आयोजन 26-29 फरवरी, 2024 के चलते किया जा रहा है। पीएम के 5 एफ विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन के माध्यम से खेत से लेकर विदेश पर एकीकृत तौर पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। जो संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को कवर करता है। 

इसके चलते प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘आज का कार्यक्रम अपने आप में बहुत खास है, विशेषकर इसलिए क्योंकि यह भारत के दो सबसे बड़े प्रदर्शनी केंद्रों, भारत मंडपम एवं यशोभूमि में एक साथ आयोजित किया जा रहा है…’ आगे उन्होंने कहा कि ‘आज का ये आयोजन सिर्फ एक टेक्सटाइल एक्सपो भर नहीं है। इस आयोजन के एक सूत्र से कई चीजें जुड़ी हुई हैं। भारत टेक्स का ये सूत्र भारत के गौरवशाली इतिहास को आज की प्रतिभा से जोड़ रहा है। भारत टेक्स का ये सूत्र टेक्नोलॉजी को संस्कृति के संग पिरो रहा है। भारत टेक्स का ये सूत्र स्टाइल,  सस्टेनेबिलिटी, स्केल एवं स्किल को एक साथ लाने का सूत्र है।’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ‘परिधान बनाने वाले हर 10 साथियों में से 7 महिलाएं हैं और हैन्डलूम में तो इससे भी अधिक है। टेक्सटाइल के अतिरिक्त खादी ने भी हमारे भारत की महिलाओं को नई शक्ति दी है। मैं ये बोल सकता हूं कि पिछले 10 सालों में हमने जो भी कोशिश की, उसने खादी को विकास एवं रोजगार दोनों का साधन बनाया है।’

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

हल्द्वानी में नोट बांटने वाले युवक का रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -