महंत रामेश्वर पुरी के निधन पर CM योगी और PM मोदी ने जताया दुःख
महंत रामेश्वर पुरी के निधन पर CM योगी और PM मोदी ने जताया दुःख
Share:

वाराणसी: काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के 67 साल के महंत रामेश्वर पुरी का बीते शनिवार को निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि महंत रामेश्वर पुरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते कल ही देर रात 2:00 बजे लखनऊ मेदांता से वाराणसी के एक निजी अस्पताल लाकर उन्हें भर्ती कराया गया था। यही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। जैसे ही महंत के निधन की जानकारी मिली वैसे ही काशी के संत समाज और काशीवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है अब महंत के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मंदिर में रखा गया है। उत्तरप्रदेश के CM योगी ने महंत के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत श्रद्धेय रामेश्वर पुरी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। आपका जाना आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।ॐ शांति!'

इसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है और दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने धर्म और आध्यात्म को समाज सेवा से जोड़कर लोगों को सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित किया। ऊं शांति।।।' आप सभी को बता दें कि काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी के निधन पर आम लोग भी दुःख जता रहे हैं और ट्वीट कर रहे हैं।

28 साल बाद चैंपियन बना अर्जेंटीना, मेसी का सपना हुआ साकार

प्रियंका-निक के तलाक को लेकर बोला KRK- 10 साल में ले लेंगे तलाक, तैमूर-जेह को लेकर भी कही बड़ी बात

विश्व जनसंख्या दिवस पर लोगों को बढ़ती जनसंख्या से होने वाली समस्यों के प्रति करें जागरूक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -