विपक्ष पर बरसे पियूष गोयल, कहा- इनके बयानों पर पाकिस्तान में तारीफ होती है...
विपक्ष पर बरसे पियूष गोयल, कहा- इनके बयानों पर पाकिस्तान में तारीफ होती है...
Share:

नई दिल्ली:  2019 लोकसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। विभिन्न पार्टियों के राजनेता चुनावी रैलियां निकाल कर, प्रेस वार्ता कर, जनसभाएं कर अपनी विरोधी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं सत्ता पक्ष, विरोधी दलों पर हमला करने के साथ ही अपनी उपलब्धियां गिनवाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में मोदी सरकार में मंत्री पियूष गोयल ने आज एक प्रेस वार्ता करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। 

उन्होंने मसूद अज़हर के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए जाने को लेकर कहा है कि गत पांच वर्षों के लगातार प्रयासों से, सम्बन्ध जोड़ने से, भारत की आवाज बुलंद करने से और हर प्रकार से भारत की उभरती हुई शक्ति का प्रदर्शन जो प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने रखा है उसके चलते आज भारत सफल हुआ है मसूद अज़हर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने में। इसके बाद उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा है कि आज भारत के कुछ बड़े नेता और उनके परिवार के लोग ऐसे कमैंट्स करते है जिसकी पाकिस्तान का मीडिया और पाकिस्तान के नेता सराहना करते है।

पियूष गोयल ने कांग्रेस परिवार की परमपरागत लोकसभा सीट मानी जानी वाली अमेठी और रायबरेली को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला है। पियूष गोयल ने कहा है कि अमेठी और रायबरेली की जनता को गरीबी में रखकर कांग्रेस ने दशकों तक वहाँ कि जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि शुरू से गाँधी नेहरू परिवार यहाँ से चुनाव जीतता रहा है, लेकिन फिर भी उन्होंने यहाँ का कोई विकास नहीं किया है। 

खबरें और भी:-

 

चक्रवात फानी के कारण 'दीदी' ने रद्द की रैलियां, जनता से की ये अपील

पीएम मोदी, सचिन पायलट, वसुंधरा राजे समेत कई दिग्गजों ने अशोक गहलोत को दी जन्मदिन की बधाई

कोई भाजपा नेता किसानों के खेतों की चौकीदारी करने नहीं जाता - प्रियंका गाँधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -