पीएम मोदी, सचिन पायलट, वसुंधरा राजे समेत कई दिग्गजों ने अशोक गहलोत को दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी, सचिन पायलट, वसुंधरा राजे समेत कई दिग्गजों ने अशोक गहलोत को दी जन्मदिन की बधाई
Share:

जयपुर: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इस दौरान सभी राजनेता अपने अपने प्रतिद्वंदी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। किन्तु इसी बीच अपनी राजनितिक दुश्मनी को अलग रखते हुए पीएम मोदी ने राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के जन्मदिन पर उहे बधाई दी है। 

पीएम मोदी के अलावा राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और कई अन्य राजनेताओं ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को शुक्रवार को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से गहलोत को दिए बधाई संदेश में कहा, ‘‘राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को मेरी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’ 

वहीं राजस्थान कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट के माध्यम से गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उनका योगदान अतुलनीय है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और अन्य नेताओं ने भी अशोक गहलोत को उनके जन्म दिवस पर शुबकामनाएं दी है। आपको बता दें कि अशोक गहलोत शुक्रवार को 68 साल के हो गए हैं। गहलोत के समर्थकों और उनके शुभचितंकों ने उनके घर पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 

खबरें और भी:-

 

मोदी सरकार के कई मंत्री नहीं लड़ रहे चुनाव, लेकिन निरहुआ, सनी और प्रज्ञा ठाकुर उम्मीदवार- शशि थरूर

फिर फिसली जीतन राम मांझी की जुबान, अब 'मसूद अज़हर' को बोल बैठे महान आतंकवादी

वायनाड की एक नर्स का दावा, मैं हूँ राहुल गाँधी के जन्म की चश्मदीद गवाह, गोद में भी लिया था....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -