कोरोना की मार से कराह उठा पेरू, अब तक 27 हज़ार से अधिक की मौत
कोरोना की मार से कराह उठा पेरू, अब तक 27 हज़ार से अधिक की मौत
Share:

लिमा: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की ताबाही का सामना कर रहे दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में विगत 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1724 नये मामले दर्ज किए जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या छह लाख को पार कर 6,00,438 हो गई है। पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में ये आंकड़े जारी किए हैं। 

पेरू में इस महामारी के चलते अब तक 27,813 लोगों की जान जा चुकी है। पेरू में अब तक 30 लाख से अधिक सैम्पल्स का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। पेरू में अब तक कोरोना के 4,07,301 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ भी हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इधर, भारत में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 62,282 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक कुल 21 लाख 58 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं। विश्व के दूसरे देशों का उदाहरण देखें तो भारत कोरोना महामारी के चरम के करीब पहुंच चुका है। इसका मतलब है कि अब मरीजों की तादाद घटने लगेगी।

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में रिकवरी रेट अब 74 फीसद (21 अगस्त को 74.28% रिकवरी) से ज्यादा हो चुकी है। 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिकवरी रेट 50 फीसद से ऊपर है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश में कोरोना से मृत्यु की दर विश्व के औसत से कम है और इसमें निरंतर गिरावट आ गई है। कोरोना मृत्यु दर अब 1.89 फीसद है। 

डोनाल्ड ट्रंप पर TikTok ने ठोंका मुकदमा, बैन होने के बाद लगाया गंभीर आरोप

दक्षिण कोरिया के सियोल में सरकार का बड़ा एलान, ऑफलाइन कक्षाओं पर लगाया जाए प्रतिबन्ध

जिन्दा है 'तानाशाह' या हो गई मौत ? आखिर 'किम जोंग' पर सच क्यों छिपा रहा नार्थ कोरिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -