उर्फी जावेद का नया लुक देख घुमा लोगों का सिर, वायरल हुआ VIDEO
उर्फी जावेद का नया लुक देख घुमा लोगों का सिर, वायरल हुआ VIDEO
Share:

जानी मानी मशहूर सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद को स्टाइल के मामले में कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है। उर्फी कब कौन सा कमाल करके लोगों के सामने आ जाएं किसी को पता नहीं। अब तक वह हर उस चीज से अपने लिए कपड़े बना चुकी है, जिसके बारे में आप सपने में भी सोच नहीं सकते। हर बार अपने लुक के कारण ट्रोल होने के बाद भी उर्फी निरंतर अपना जलवा दिखा रही हैं। एक बार फिर उर्फी अपने लुक से प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। इस बार उनके नए एक्सपेरिमेंट ने हर किसी की बोलती बंद कर दी है। उनके नए लुक को देखकर आपको भी झटका लगने वाला है। 

उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। इस बार उर्फी ने अपने लिए ऑउटफिट बनाने के लिए एक नहीं बल्कि 7 शर्ट का इस्तेमाल किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने पिंक कलर की 7 शर्टों को एक साथ जोड़कर एक लंबा ऑफ शोल्डर गाउन बनाया है। इस ऑउटफिट में शर्ट के 7 कॉलर दिखाई दे रहे हैं, जिससे पता चला है कि इसमें कितनी शर्ट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी हुई है। वहीं, बालों में उन्होंने चोटी बना रखी है। 

उर्फी जावेद का नया लुक देखकर लोगों का सिर घूम गया है। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों को उनका ये क्रिएटिव लुक पसंद आ रहा है तो कई उन्हें ट्रोल करते हुए भलाबुरा सुना रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक शख्स ने लिखा-'ये नया कीड़ा कौन सा है...'। वहीं एक दूसरा लिखता है-'7 शर्ट पहने के बाद भी नहीं ढक पाईं बदन'। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

टीवी के महादेव ने किया दिल दहला देने वाला किस्सा शेयर, जानकर रह जाएंगे दंग

जब इंडस्ट्री ने कर दिया पूजा भट्ट के खत्म होने का ऐलान, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

20 साल बाद 'जिस्म' को लेकर पूजा भट्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -