20 साल बाद 'जिस्म' को लेकर पूजा भट्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा
20 साल बाद 'जिस्म' को लेकर पूजा भट्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट हाल ही में एक इंटरव्यू में पर्सनल और प्रोफेशनल चीजों को लेकर खुलासा करती दिखाई दी। वर्ष 2003 में फिल्म आई थी, 'जिस्म'। इस फिल्म ने बिपाशा बसु को रातोरात स्टार बना दिया था। इनकी सिजलिंग अदाओं पर दर्शक मर मिटे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिपाशा फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

पूजा भट्ट ने कहा- जॉन अब्राहम के साथ मैं चाहती थी कि सनी लियोनी स्क्रीन शेयर करे। लेकिन उनके पास पहले से ही बहुत प्रोजेक्ट्स थे। इसलिए फिर मैंने बिपाशा को साइन किया। मैंने सनी लियोनी के बारे में एक न्यूजपेपर में पढ़ा था। उसपर उनकी फोटो के साथ लिखा था कि आप सभी को इनपर ध्यान देने की आवश्यकता है। उस वक़्त मेरे ऑफिस ने उनकी मैनेजर को कॉन्टैक्ट किया जो अमेरिका में थीं। उन्होंने हमें बताया कि सनी ने पेंटहाउस के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है।

आगे उन्होंने बताया, ऐसे में 'जिस्म' कर पाना उनके लिए संभव नहीं। उनके कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स हैं। फिर हम बिपाशा के पास गए और हमें कोई अफसोस नहीं है। फिल्म में बिपाशा ने कहर ढा दिया। वो स्टनिंग थीं। बिपाशा और जॉन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को इतनी जबरदस्त नजर आई है वो अद्भुत थी। लेकिन पूजा भट्ट ने सनी लियोनी के साथ काम करने का जज्बा नहीं छोड़ा। उन्होंने ठान लिया था कि वो एक दिन सनी के साथ काम अवश्य करेंगी। वर्ष 2012 में जब पूजा ने 'जिस्म 2' बनाई तो उन्होंने उसमें सनी लियोनी को कास्ट किया। सनी की यह हिंदी डेब्यू फिल्म रही है। 

जानिए क्यों बचना ऐ हसीनो से कटरीना कैफ को हटाया गया था

अलग-अलग एरा का एक संगीतमय दौरा

जानिये कैसे 'आजा नचले' बना बॉलीवुड का एक आइकोनिक गाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -