ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से उड़े लोगों के चिथड़े
ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से उड़े लोगों के चिथड़े
Share:

मुगलसराय कोतवाली इलाके के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह गाड़ी से उतारते वक़्त ऑक्सीजन सिलेंडर में फट गया। इससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि 2 किमी तक इसकी आवाज भी सुनने के लिए मिली है। दोनों व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़े। घटना के बाद हाहाकार मच गया।

रविनगर कॉलोनी काफी बड़ी कॉलोनी की कही जा रही है। शुक्रवार की सुबह 10.12 बजे दयाल हॉस्पिटल के सामने मैजिक पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को 2 लोग उतारने का काम कर रहे थे। वहीं पास से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में एक सिलेंडर फट पड़ा। दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर दोनों की जान चली गई। 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे।

यह विभत्स दृश्य देखने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो चुके है। सूचना पर तुरंत घटना स्थल पर सीओ अनिरूद्ध सिंह पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में लग गए। मृतकों की पहचान राजन और चंद्रभान के तौर पर हुई है।  इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक ट्रैक्टर दूसरी ओर से आता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रैक्टर जैसे ही गाड़ी के आगे निकलता है। वैसे ही तेज धमाका हो जाता है।

14 राज्यों में हुआ फेल फिर भी कर रहा था प्रैक्टिस, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा डॉक्टर

खाली टूथपेस्ट का अनोखा जुगाड़

चुनाव को लेकर हुए सर्वे ने उड़ाई दिग्विजय सिंह के भाई की नींद, पार्टी आलाकमान से किया ये सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -