पटना कॉलेज में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरातफरी
पटना कॉलेज में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरातफरी
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में निरंतर दूसरे दिन गोलीबारी हुई है। एक दिन पहले एक कारोबारी को सरेआम गोली मारी गई। वहीं आज गोलीबारी की घटना पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के चलते सामने आई। शनिवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही थी। दिन में दो बजे के लगभग पटना कॉलेज में बवाल की खबरें सामने आई। 

वही कहा बताया जा रहा कि छात्र संघ चुनाव के चलते ही पटना कॉलेज में गोलीबारी की गई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। पटना में गोलीबारी की बात पुलिस ने भी स्वीकार की है। पटना टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गोली चली है। वही इसको लेकर पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना परिसर के बाहर हुई है, जबकि वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि गोलीबारी कॉलेज कैंपस के भीतर हुई है।

गौरतलब है कि छात्र संघ चुनाव के चलते उस समय दहशत फैल गई जब कॉलेज परिसर के भीतर कई बार गोलीबारी हुई। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गोलीबारी करने का आरोप हॉस्टल में रहने वाले कुछ विद्यार्थियों पर लग रहा है। अफसर तहकीकात में जुटे हुए हैं। वही चुनाव को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई हैं। विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अफसर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, गोलीबारी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न अवश्य खड़े हो रहे हैं।

'बीमारी का मजाक बना रही भाजपा..', सत्येंद्र जैन के 'मसाज' पर बोले मनीष सिसोदिया

राशन कार्ड धारकों के लिए आई खुशखबरी, नए नियम से मिलेगा भारी फायदा

Video: 'अगर AAP को वोट नहीं दिया तो..', क्या वोटर्स को धमका रहे हैं केजरीवाल के MLA ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -