बद्रीनाथ हाईवे पर गिरा निर्माणाधीन पुल का हिस्सा, मुश्किल में पड़ी कई लोगों की जान
बद्रीनाथ हाईवे पर गिरा निर्माणाधीन पुल का हिस्सा, मुश्किल में पड़ी कई लोगों की जान
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के समीप निर्माणाधीन पुल का पुस्ता ढह गया। इसके मलबे में 9 व्यक्ति दब गए, जिनमें से 5 व्यक्तियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। मलबे में 3-4 व्यक्तियों के दबे होने के आशंका है। आपदा, पुलिस एवं प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस पुल का निर्माण ऑल वेदर प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। RCC कंपनी इसका निर्माण कर रही है। लगभग 10 लोग इसके निर्माणकार्य में जुटे हुए थे। अचानक ही पुल का एक भाग ढह गया।  

वही इसके चलते घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुल के निर्माण कार्य में लगे एक श्रमिक को रोता हुए देखा जा सकता है। वह मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए रो रहा है। इस के चलते उससे कोई पूछता है कि क्या आपके किसी साथी को चोट आई है तो वो और तेजी से रोने लगता है। 

वही पिछले 8 जुलाई को उत्तराखंड के रामनगर में एक नदी में कार गिर गई थी, जिसकी धार में 10 व्यक्ति बह गए थे। पुलिस एवं SDRF ने रेस्क्यू के बाद 9 व्यक्तियों के शवों को बरामद किया था। वहीं एक लड़की एवं महिला को बचा लिया गया था। यह दुर्घटना रामनगर-कोटद्वार रोड के बीच स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला जोन में हुआ था। खबर के अनुसार, पंजाब के रहने वाले 11 लोग आर्टिगा गाड़ी में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए निकले थे।

हरियाणा के बाद झारखंड में महिला दरोगा पर चढ़ाई गाड़ी, हुई दर्दनाक मौत

राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारतीय दल के साथ आज भाग लेंगे PM मोदी

एफसी गोवा ने मोरक्को के नूह साथ किया एग्रीमेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -