रांची में कुऍं का एक हिस्सा धंसा, 5 लोगों की मौत, एक मलबे में दबा
रांची में कुऍं का एक हिस्सा धंसा, 5 लोगों की मौत, एक मलबे में दबा
Share:

रांची: झारखंड में रांची जिले के एक गांव में गुरुवार (17 अगस्त) को कुएं का एक हिस्सा धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति मलबे में फंस गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर पिस्का गांव में हुई। यह कुआँ तब धंस गया, जब 9 लोग इसमें गिरे एक जानवर को बचाने की कोशिश कर रहे थे। हालाँकि, मरने वालों की आधिकारिक संख्या अभी भी अज्ञात है। शुरुआत में खबर आई थी कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और पांच लोग कुएं में फंसे हुए हैं। 

 

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कर रहा है।  हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमन सोरेन ने ट्वीट करते हुए शोक जताया है। सोरेन ने ट्वीट में लिखा कि, "पिस्का गांव में एक कुएं में गिरने से पांच लोगों की मौत की दुखद खबर से मेरा दिल दुखी है, भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को दुख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।" घटना दोपहर में एक जानवर के कुएं में गिर जाने से हुई। जानवर को बचाने की कोशिश में नौ लोग कुएं के अंदर चले गए। रांची के SP (ग्रामीण) एचबी जामा ने मीडिया को बताया कि इस बीच, कुएं का एक हिस्सा ढह गया।

बता दें कि, यह हादसा गिरिडीह में एक बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत और 23 लोगों के घायल होने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है। बस रांची से गिरिडीह जा रही थी।  यह झारखंड के गिरिडीह में बराकर नदी में गिर गई थी।

फटाफट निपटा लें ये काम वरना PM किसान सम्मान निधि योजना के 15वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे आप

इन लोगों को 21 अगस्त को बड़ा तोहफा देंगे CM शिवराज

इंडियन कोस्ट गार्ड ने बचाई अरब सागर में फंसे चीनी नागरिक की जान, चीन ने जमकर की तारीफ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -