'बिग बॉस 17' में होंगी परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की कजन मन्नारा की एंट्री, इस फिल्म में आ चुकी है नजर
'बिग बॉस 17' में होंगी परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की कजन मन्नारा की एंट्री, इस फिल्म में आ चुकी है नजर
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के प्रीमियर का समय नजदीक आ रहा है तथा स्टार्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। हाल ही खबर आई कि मुनव्वर फारूकी का नाम 'बिग बॉस 17' के लिए कन्फर्म हो चुका है। तथा अब एक और नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा भी 'बिग बॉस 17' का हिस्सा होंगी। मन्नारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा है तथा वह परिणीति चोपड़ा व प्रियंका चोपड़ा की कजन हैं।

बता दे कि मन्नारा चोपड़ा अंबाला में पली-बढ़ीं। उनकी मां एक जूलरी डिजाइनर हैं, जबकि पापा अधिवक्ता हैं। प्रियंका चोपड़ा के पिता, मन्नारा की मां और परिणीति चोपड़ा के पापा भाई-बहन हैं। इस नाते मन्नारा, प्रियंका और परिणीति कजन हैं। दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के पश्चात् मन्नारा चोपड़ा मुंबई आ गईं। यहां उन्होंने मॉडलिंग से करियर आरम्भ किया तथा फिर एडवर्टाइजिंग की दुनिया में आ गईं। प्रियंका चोपड़ा के साथ किए एक हेयर ऑइल विज्ञापन के पश्चात् मन्नारा चोपड़ा को फिल्मों में एंट्री मिल गई।

मन्नारा चोपड़ा ने 2014 में अभिनय डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म Prema Geema Jantha Nai थी। उसी वर्ष मन्नारा ने फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड में कदम रखे। इसमें उनके स्टीमी इंटीमेट सीन्स की खूब चर्चा हुई थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही। मन्नारा 2019 में आई तेलुगू फिल्म 'सीता' में दिखाई दी थीं। मन्नारा चोपड़ा भले ही बॉलीवुड में नहीं चलीं, मगर तेलुगू फिल्मों में उनका काफी नाम है तथा कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक फातिमा सना शेख को पड़े मिर्गी के दौरे, देखकर बुरा हुआ दीया मिर्जा का हाल

अक्षय कुमार की फिल्मों पर बेटे ने दी प्रतिक्रिया, बताया- 'एकदम बकवास'! खुद एक्टर ने किया खुलासा

US की मस्जिद में आतिफ असलम ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा है तारीफ

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -