teaser out : ये भारतीय पलटन चीन की हालत कर देगी खराब...
teaser out : ये भारतीय पलटन चीन की हालत कर देगी खराब...
Share:

भारत और चीन के बीच अक्सर ​किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई होती रहती है। चीन पूर्वोत्तर के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करता रहता है। वहीं भारत उसके इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देता। अभी कुछ दिनों पहले ही दोनों देशों के बीच में डोकलाम को लेकर विवाद छिड़ गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि चीन और भारत ने इस क्षेत्र में अपनी—अपनी सेनाएं तैनात कर दी थीं, लेकिन अब भारत के पास एक ऐसी पलटन है, जो चीन की हालत खस्ता कर देगी। यह पलटन जल्द ही आपको नजर आएगी। 


जी, हां ये सच है कि भारत में एक ऐसी पलटन तैयार हो रही है, जो चीन को धूल चटा देगी। इस पलटन को कोई सैनिक या सेनाध्यक्ष नहीं बल्कि बॉलीवुड का एक निर्देशक तैयार कर रहा  है। हम बात कर रहे हैं बॉर्डर और एलओसी जैसी देशभक्ति से भरी फिल्में  देने वाले निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' की। तरन आदर्श ने इस फिल्म का टीजर अपने ट्विटर हैंडलर पर शेयर ​किया।  इसमें भारत और चीन के बीच लड़े गए 1967 के युद्ध के कुछ लम्हों को दिखाया गया है।इसमें दिख रहा है कि कैसे भारत ने चीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और कैसे देश के सैनिकों ने चीनी सेना को डरा दिया था। हालांकि चीन के  मुकाबले भारतीय सैनिकों की संख्या कम होने के कारण हम यह युद्ध  हार गए  थे।  वीडियो में सैनिक बर्फील पहाड़ों के बीच वंदे मातरम का नारार लगाते हुए दिख रहे हैं। यह नारा सुनकर ही देशभक्ति का जज्बा भर जाता है। 


बता दें कि इस टीजर से पहले फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। इस पोस्टर में सैनिक हाथों में बंदूक थामे दिख रहे हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर और लव सिन्हा मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी। 

बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे इस अभिनेता ने की सोनू सूद की तारीफ

दीपिका ने अपनी डेब्यू फिल्म 'पलटन' के किरदार का किया खुलासा

इस टीवी एक्टर की इंडोनेशिया में बड़ी लोकप्रियता

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -