पाकिस्तान: मस्जिद में घुसकर फट गया फिदायीन हमलावर, 2 की मौत, 70 घायल
पाकिस्तान: मस्जिद में घुसकर फट गया फिदायीन हमलावर, 2 की मौत, 70 घायल
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पेशावर शहर में बड़ा धमाका होने की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये धमाका पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद के भीतर हुआ है। अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है और 70 जख्मी है। कई लोगों के मारे जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। पाकिस्तान आर्मी ने इलाके को घेर लिया है। इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का दफ्तर भी है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, ब्लास्ट बेहद ताकतवर था और इसकी आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। पुलिस लाइन्स में मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट के बाद धूल और धुएं का गुबार देखा गया। इसके बाद गोलीबारी की आवाजें आने लगीं। इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का काफी दबदबा है और बीते दिनों इसी संगठन ने यहां हमले की धमकी भी दी थी। घटना के बाद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें घायलों को अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है।

 

बता दें कि, 23 दिसंबर 2022 को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक फिदायीन (Suicide Bomber) हमला हुआ था, जिसमें एक पुलिस वाले की जान चली गई थी। साथ ही इसमें 10 लोग जख्मी भी हुए थे। आत्मघाती हमले के बाद अफसरों ने कहा था कि पुलिस की सतर्कता से इस्लामाबाद में बड़ा हमला टल गया।

ऑस्ट्रेलिया: भारतीयों पर खालिस्तानियों ने तलवारों से किया हमला, 3 मंदिरों पर भी हो चुका अटैक

भूकंप के झटकों से थर्राया पाकिस्तान, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

2024 के चुनावों में ताल ठोकेंगे डोनाल्ड ट्रम्प, शुरू किया प्रचार अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -