पाकिस्तान ने फिर दागे गोले, एक जवान घायल
पाकिस्तान ने फिर दागे गोले, एक जवान घायल
Share:

नई दिल्ली :  पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये नियंत्रण रेखा पर गोले दागे। हालांकि पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी दिया, बावजूद इसके बल का एक जवान घायल हो गया है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही आतंकियों की घुसपैठ भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह से ही नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी सेना भारत की सीमा पर बसे गांवों को निशाना बना रही है।

पाकिस्तानी सेना को बीएसएफ द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की ओर से होने वाली फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया गया है।

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -