पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Share:

उरी ​: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया गया। दरअसल कश्मीर के उरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान का अनुमान नहीं है। इस मामले में सेना द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया है कि सोमवार की रात उरी सेक्टर के कमलकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया।

उनका कहना था कि पाकिस्तान की गोलीबारी में दोनों ओर से किसी का भी नुकसान होने और किसी भी तरह की केजुलिटी होने की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि घटना को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। उल्लेखनीय है कि भारत कई बार पाकिस्तान द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा के उल्लंघन की बात कर चुका है।

भारत का कहना रहा है कि पाकिस्तानी सेना के रेंजर्स कई बार भारतीय सीमा की ओर फायरिंग कर शीत युद्ध की परिस्थितियों को जन्म देते हैं यही नहीं भारत विदेश मंत्रालय और कई स्तरों पर होने वाली चर्चा में घुसपैठ, आतंकवाद और पाकिस्तानी सेना द्वारा की जाने वाली फायरिंग की बात सामने रख चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -