नहाने गई 3 लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम
नहाने गई 3 लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम
Share:

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है यहाँ शुक्रवार शाम नदी में डूबने से 3 लड़कियों की जान चली गई। गांव की 5 लड़कियां नदी में नहाने गई थी जिसमें दो सगी बहनों समेत 3 नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। अपनी सहेलियों को डूबता देख 2 लड़कियों ने भागकर घर वालो की इसकी खबर दी। घटना की खबर गांव के लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। तत्पश्चात, गोताखोरों की सहायता से शवों को  बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के पश्चात् शवों को परिवार को सौंप दिया गया।

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंता में स्थित झापर नदी में 5 बच्चियां नहाने गई थी। जिसमे 3 बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में आरती पाल 14 वर्ष, निवासी ग्राम सौंता, पारुल उर्फ शानू,8 साल तथा पलक, 12 वर्ष, निवासी सिलवार, जिला सीधी शामिल हैं। इसमें 2 बहने अपने मामा राजू पाल के यहां ग्राम सौंता में किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आई थी। इस सिलसिले में प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंता निवासी राजू पाल के घर में कोई कार्यक्रम था। दोपहर राजू पाल की 14 वर्षीय पुत्री आरती के साथ राजू पाल की भांजी पलक व पारुल और दो अन्य बच्चियां घर से कुछ ही दूर स्थित झांपर नदी मे नहाने गई थी। 

वही इसी के चलते राजू की 14 वर्षीय बेटी आरती डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में दोनों भांजियां पारुल व पलक भी नदी में डूब गई। साथ में गई लड़कियों ने घर आकर परिजनों को घटना की खबर दी तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस से प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, शुक्रवार को बच्चियां नदी में नहाने गई थी। गहरे पानी में जाने से डूब गई हैं। लाश को नदी से निकाल कर चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था। जहां शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ओडिशा ट्रेन हादसा: अगर 'कवच' लगा होता, तो नहीं जाती सैकड़ों लोगों की जान

तेज आंधी तूफान और बारिश से गिरा टावर, 3 लोग हुए घायलभारतीय मॉडल को डेट कर रहे लियोनार्डो

शिरडी वाले साईं बाबा के भक्तों के लिए आई बड़ी खबर, जाने से पहले जरूर पढ़ लें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -