तिहाड़ जेल में बंद इस वरिष्ठ नेता की भी थी चंद्रयान-2 पर नजर
तिहाड़ जेल में बंद इस वरिष्ठ नेता की भी थी चंद्रयान-2 पर नजर
Share:

नई दिल्लीः इसरो के मिशन चंद्रयान-2 पर देशभर की नजर थी। इसी तरह तिहाड़ जेल में बंद पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम की भी नजरें चंद्रयान-2 थीं। वह रातभर इसको लेकर उत्सुक रहे और सुबह होते ही कर्मचारियों से मिशन की जानकारी ली। शनिवार को कोई भी उनसे मिलने के लिए नहीं आया। आइएनएक्स मीडिया मामले में गुरुवार रात 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए चिदंबरम शनिवार को भी देर से सोकर उठे और प्रार्थना में भाग नहीं लिया।

सूत्रों ने कहा कि सेल में टीवी नहीं होने की वजह से वे जेल कर्मचारियों से इस बाबत जानकारी हासिल कर रहे थे। शनिवार सुबह जब उनकी सेल में जेल प्रशासन का कर्मचारी गया तो सबसे पहले चंद्रयान-2 के बारे में ही पूछा। इसके बाद अखबार पढ़ने की इच्छा जताई। बैरक में जाकर अन्य कैदियों के साथ टेलीविजन देखा। लाइब्रेरी में भी कुछ समय बिताया। जेल अधिकारियों ने कहा कि सेल में किसी को भी चारपाई नहीं दी जाती है।

ऐसे में चिदंबरम भी फर्श पर ही सो रहे हैं। उन्होंने अभी तक चारपाई की मांग नहीं की है। जेल मैन्युअल के हिसाब से ही उनको खाना दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि चिदंबरम पर जेल प्रशासन पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। नियम के मुताबिक जेल में हर कैदी की काउंसलिंग की जाती है। चिदंबरम की काउंसलिंग भी अगले एक-दो दिन में की जाएगी।  सूत्रों के अनुसार, पहले दिन चिदंबरम के चेहरे पर मायूसी थी, लेकिन अब वे धीरे-धीरे सहज हो रहे हैं।

सोनिया गाँधी से मिले सीएम कमलनाथ, दिग्विजय-सिंघार विवाद को लेकर हुई चर्चा

8 साल के बच्चे को लगा ऑनलाइन गेम का चस्का, पिता के अकाउंट से उड़ा दिए 35,000 रुपये

उत्तर प्रदेश डीजीपी का बड़ा फरमान, अगर पुलिसकर्मी ने ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगा दोगुना चालान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -