हिंदू शासन के विवाद पर मैगजीन ने दिया स्पष्टीकरण
हिंदू शासन के विवाद पर मैगजीन ने दिया स्पष्टीकरण
Share:

नई दिल्ली। सोमवार को संसद में असहिष्णुता के मसले पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पक्ष ने अपने तर्क दिए तो विपक्ष ने करारा हमला किया। दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर सीपीएम की ओर से सांसद मुहम्मद सलीम द्वारा दिए गए बयान से बवाल मच गया है। इस बयान पर सत्तापक्ष की ओर से जमकर आपत्तियां ली गईं। दरअसल अपने बयान को लेकर सलीम ने एक मैगजीन को आधार बनाया।

हालांकि जब मैगजीन के मैनेजमेंट को इस बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने राजनाथ के बयान को लेकर खेद जताया। इस दौरान मैग्जीन प्रबंधन ने ट्विट कर लिखा कि उन्होंने अपनी मैगजीन में प्रकाशित सामग्री को लेकर किसी तरह की पड़ताल नहीं की थी। मैगजीन प्रबंधन से कुछ भूल हो गई थी। 

जिस पर सीपीएम नेता मुहम्मद सलीम ने पत्रिका के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक मैगजीन में बयान दिया था कि करीब 800 साल बाद हिंदू राज आया है। देश को हिंदू प्रधानमंत्री का नेतृत्व राजा पृथ्वीराज के बाद मिला है।

यह 800 साल बाद हो रहा है। मैगजीन द्वारा अपनी ओर से बयान देकर कहा गया कि उनकी इच्छा गृहमंत्री या फिर संसद के मान को ठेस पहुंचाना नहीं थी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुहम्मद सलीम को इस कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ी। जिसके लिए उन्होंने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को आउटलुक के एक अंक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लेकर बयान दिया गया जिसमें असहनशीलता पर लिखा गया कि वर्तमान विवाद बेहद पेचिदा है।

प्रणय शर्मा ने असहनशीलता को लेकर लिखा है कि इस पर 800 साल बाद बनने वाले पहले हिंदू शासक की मुहर लग गई है। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारे में कहा था कि उन्होंने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया था। जबकि सीपीएम सांसद मुहम्मद सलीम ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने राजनाथ के बयान पर सदन में मैगजीन की प्रतियां दिखाई थी। हालांकि इस अंश को सदन की कार्रवाई की रिकाॅर्डिंग से हटा दिया गया था। बाद में गृहमंत्री ने खेद जताते हुए सलीम से माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -