शिअद में लागू होगा एक परिवार-एक टिकट नियम.., सुखबीर बादल ने किया ऐलान
शिअद में लागू होगा एक परिवार-एक टिकट नियम.., सुखबीर बादल ने किया ऐलान
Share:

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को बड़े बदलावों का ऐलान किया है। पार्टी ने युवाओं, महिलाओं के साथ ही समाज के अन्य वर्गों को और ज्यादा स्थान देने का फैसला किया है। पार्टी में संगठनात्मक परिवर्तन के लिए केंद्रीय चुनाव निकाय का गठन किया गया है। 

सुखबीर बादल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया है कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पर टिकी रहेगी, जिसमें संघीय ढांचे की जरूरत, समाज के सभी वर्गों और सभी धार्मिक लोगों में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव की जरूरत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल लगभग 102 वर्ष पुरानी क्षेत्रीय पार्टी है, जो लगातार गरीब, किसानों और श्रमिकों की सेवा कर रही है। सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें समझना होगा कि कौन-सी पार्टियां उन्हें छोटी राजनीति के लिए बांटना चाहती हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा किए जा रहे परिवर्तनों के संबंध में बताते हुए कहा कि SAD अगली पीढ़ी के नेताओं को विकसित करने पर फोकस करेगी, इसके लिए आगामी विधानसभा में 50 फीसदी सीटें, 50 वर्ष से कम आयु के कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। 

शिअद प्रमुख ने आगे कहा कि पार्टी में फैसला लेने वाली कोर कमेटी में भी परिवर्तन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों सहित नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए कोर कमेटी का पुनर्गठन होगा। अकाली दल के नेता ने ऐलान किया कि पार्टी अब एक परिवार एक टिकट के सिद्धांत का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि, सरकार बनने पर जिला और राज्य दोनों स्तरों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को अध्यक्षता प्रदान की जाएगी और इन पदों के लिए सांसदों और विधायकों के परिवार के सदस्यों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अब से जिलाध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

बंदूक की नोक पर मस्जिद से किया लोगों का अपहरण, फोन कर कही ये बात

JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले

पंजाब: AAP की महिला विधायक को उनके पति ने ही सरेआम जड़ दिया थप्पड़, वायरल हुआ Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -