JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना के JDU दफ्तर में 3 (आज) और 4 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मीटिंग से पहले कहा कि जो राज्य में देखा, अब देश में दिखेगा। दरअसल, नीतीश कुमार ने हाल ही में भाजपा का साथ छोड़कर RJD-कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के साथ मिलकर सरकार का गठन कर लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (आज) पटना में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश से प्रतिनिधि आएंगे। आज मैं केवल तैयारियों को देखने आया हूं। अगले 2 दिनों के लिए मैं यहां पूरे समय रहूंगा। 4 सितंबर (रविवार) को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। माना जा रहा है कि 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए सांगठनिक रूप से बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।

नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में उन लोगों के साथ बी गठबंधन कर लिया है, जिस पर उसने कभी भ्रष्टाचार के इल्जाम लगाए थे। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि भ्रष्टों को कौन बचा रहा है? क्या कभी कोई ऐसा करने के संबंध में सोचेगा? सभी जानते हैं, मगर मैं इस बारे में अधिक कुछ नहीं कहूंगा। 

पंजाब: AAP की महिला विधायक को उनके पति ने ही सरेआम जड़ दिया थप्पड़, वायरल हुआ Video

तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका वित्त मंत्री सीतारमण का काफिला, भिड़े BJP वर्कर

देवेंद्र फडणवीस से मिले कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, क्या भाजपा में होंगे शामिल ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -