मुंबई वीडियो: बुजुर्ग महिला की बहादुरी, तेंदुए ने किया हमला तो लाठी मारकर भगाया
मुंबई वीडियो: बुजुर्ग महिला की बहादुरी, तेंदुए ने किया हमला तो लाठी मारकर भगाया
Share:

मुंबई: मुंबई से हाल ही में एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। इस मामले में मिली जानकारी के तहत एक बार फिर से तेंदुए ने हमला कर दिया है। वैसे मुंबई से लगातार तेंदुए के हमले के मामले सामने आ रहे हैं। अभी दो दिन पहले तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर उसे ले जाने का असफल प्रयास किया था, वहीं इसके बाद अब मुंबई के गोरेगांव इलाके में आरे डेयरी कॉलोनी में घर के बरामदे में बैठी महिला पर तेंदुए ने पीछे से अचानक हमला कर दिया है। बताया जा रहा है 55 साल की बुजुर्ग महिला अपने हाथ में लकड़ी लेकर बैठी थी और उस महिला ने बगैर डरे लाठी से पीट-पीटकर तेंदुए को भगा दिया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वही घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बुजुर्ग महिला की बहादुरी की काफी तारीफ कर रहे हैं। मिली जानकारी के तहत जिस बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला किया, उसकी पहचान निर्मला राम बदन सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। आप देख सकते हैं सीसीटीवी फुटेज में निर्मला सिंह घर के बरामदे में बैठी है और तेंदुआ हमला कर देता है। वहीं तेंदुए को भगाने के लिए महिला अपनी छड़ी का इस्तेमाल करती है और तेंदुए को पीट-पीट कर भगा देती है।

वहीं दूसरी तरफ आरे कॉलोनी की देखरेख करने वाले ठाणे वन प्रभाग के प्रभारी गजानन हिरे ने कहा, 'पंजे के निशान देखकर स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि हमला एक उप-वयस्क तेंदुए के द्वारा किया गया था। बीते कुछ दिनों से इस इलाके में तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। वन विभाग ने ऐसे तमाम क्षेत्रों के आसपास करीब 10 कैमरे लगाए हैं। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि हमने और अधिक कैमरा ट्रैप लगाने का आदेश दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस इलाके में कितने व्यस्क तेंदुए हैं।'

आलिया भट्ट के खिलाफ दर्ज हुई FIR

अफगान तालिबान पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिकी सीनेटरों ने पेश किया विधेयक

ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति ने की पहली महिला प्रधान मंत्री की नियुक्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -