दर्शनार्थीयों के लिए 24 घण्टे खुले रहेंगे ओंकारेश्वर मंदिर के पट
दर्शनार्थीयों के लिए 24 घण्टे खुले रहेंगे ओंकारेश्वर मंदिर के पट
Share:

खरगोन। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 16 फरवरी से पांच दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। एकादशी ,द्वादशी और त्रयोदशी इस दिन महाशिवरात्रि का मुख्य दिन रहेगा। चतुर्दशी और अमावस्या को इस 5 दिवसीय मेले का समापन होगा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दर्शनार्थियों को 24 घंटे भगवान शिव के दर्शन हो सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट के सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन, श्रीजी मंदिर के व्यवस्थापक आशीष दीक्षित ने बताया कि शिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रातः चार बजे खोल दिया जाएगा। दिनभर शिवभक्त दर्शन करेंगे। रात्रि में तीन बजे तक पट बंद होंगे, और सुबह चार बजे से पुनः खुल जाएंगे।     

महानिर्वाणी अखाड़े के महंत कैलाश भारती द्वारा बताया गया कि महाशिवरात्रि पर्व चार बजे महानिर्वाणी अखाड़े के संत मंडल के द्वारा ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। सैकड़ों संत व संन्यासी इसमें शामिल होंगे। अन्नपूर्णा आश्रम के स्वामी सच्चिदानंद गिरी महाराज ने बताया कि इस वर्ष भी इंदौर के भक्तों के द्वारा फलाहारी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मार्कंडेश्वर महादेव पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पूजन- पाठ के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा।

ओंकारेश्वर के प्रमुख स्थानों को विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। बड़ी संख्या में शिव भक्तों के आने की व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। ओंकारेश्वर मंदिर व घाटों पर भी आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। श्रीजी मंदिर में फूलों से शृंगार किया जाएगा। मेले के लिए नगर परिषद द्वारा मूलभूत सुविधाएं और साफ-सफाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए बल तैनात किया जाएगा। तहसीलदार उदय मंडलोई ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं की जा रही है।

MP में दिखा पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर, लोगों का किया बुरा हाल

बागेश्वर धाम की शरण में पहुंचे कमलनाथ, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से भी करेंगे मुलाकात

श्रद्धांजलि या तंज ? दिग्विजय बोले- ख़ुफ़िया एजेंसी की नाकामी से शहीद हुए 40 जवान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -