श्रद्धांजलि या तंज ? दिग्विजय बोले- ख़ुफ़िया एजेंसी की नाकामी से शहीद हुए 40 जवान
श्रद्धांजलि या तंज ? दिग्विजय बोले- ख़ुफ़िया एजेंसी की नाकामी से शहीद हुए 40 जवान
Share:

भोपाल: आज पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) की चौथी बरसी पूरा देश अमर बलिदानियों को नमन कर रहा है और मानवता के परम शत्रु आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प ले रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस आतंकी हमले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

 

केंद्र सरकार पर तंज कसने के अंदाज में दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'आज हम उन CRPF के 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उपयुक्त रूप से पुनर्वास मिल गया होगा।' 

दिग्गी राजा के ट्वीट पर भड़के सोशल मीडिया यूज़र्स :-

पुलवामा आतंकी हमले पर दिग्विजय सिंह के इस तंज भरे ट्वीट पर सोशल मीडिया यूज़र्स नाराज़गी प्रकट कर रहे हैं। राकेश शर्मा ने उन्हें रिप्लाई करते हुए कहा है कि, 'ऐसा ही मुंबई बम धमाके एवम् देश में यूपीए सरकार के दौरान हुए आतंकवादी हमलों पर भी लागू होता है। दिग्गी राजा बताएं कि कितने लोगों को रिहेबिलेट किया गया? क्या ज़ाकिर नाइक अब भी शांतिदूत है? क्या भगवा आतंकवाद का प्रतीक है ? कांग्रेसी भाजपा को हराने हेतु पाकिस्तान की मदद क्यों मांगते थे।'

एक अन्य यूज़र ने लिखा कि, 'और मुंबई के बाद आपने क्या कार्रवाई की? इस सरकार ने जाकर एलओसी के पार आतंकी कैंपों पर बमबारी की, उससे भी आपको दर्द हुआ।' एक अन्य यूज़र ने लिखा कि, 'चाचा जिस घर मे गद्दार रहेंगे वहां खुफिया तंत्र फैल होगा ही।' बिकास गुप्ता ने लिखा कि, 'क्या 26/11 भी एक खुफिया विफलता थी ?? जब मुंबई में 300 से ज्यादा लोग मारे गए ??' कुछ यूज़र्स ने यह भी कहा कि, मुंबई आतंकी हमलों के समय आप (दिग्विजय) ही उसे RSS की साजिश बता रहे थे, जबकि वो हमला पाकिस्तानी आतंकियों ने किया था। कुछ यूज़र्स ने पुछा कि, अपने ट्वीट में दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान या आतंकवाद लिखने में डर क्यों लग रहा है। 


 
सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांग चुके हैं दिग्विजय सिंह :-

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर चुके हैं। दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए उसके सबूत दिखाने के लिए कहा था। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है, जब दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह, केंद्र पर हमला करते रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर में एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्र से सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगा था। उनके इस बयान पर जमकर सियासी हंगामा मचा था, मगर, फिर राहुल गांधी और जयराम रमेश ने पार्टी के लिए डैमेज कंट्रोल करते हुए इसे उनका निजी बयान बता दिया था। राहुल गांधी ने सफाई देते हुए कहा था कि सुरक्षाबलों के शौर्य पर उन्हें किसी सबूत की आवश्यकता नहीं है। अब दिग्विजय सिंह ने ख़ुफ़िया एजेंसियों को नाकाम बता दिया है, अब देखना ये है कि, कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेता के बयान पर क्या स्टैंड लेती है। 

'भाजपा के लिए छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं', अडानी विवाद पर पहली बार बोले शाह

'पीएम मोदी वो आखिरी चीज़, जिससे मैं डरता हूँ..', ऐसे क्यों बोले राहुल गांधी ?

'सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार के दबाव में दिया राम मंदिर फैसला..', कांग्रेस नेता रशीद अल्वी का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -