ओंकारेश्वर बांध से अचानक छोड़ा पानी, खतरें में पड़ी दर्जनों लोगों की जान
ओंकारेश्वर बांध से अचानक छोड़ा पानी, खतरें में पड़ी दर्जनों लोगों की जान
Share:

इंदौर:  मध्य प्रदेश के इंदौर के समीप ओंकारेश्वर में रविवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। बांध की देखरेख करने वाली एचएचडीसी कंपनी ने प्रातः 11 बजे ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़ दिया। इससे नर्मदा नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। उस वक़्त नदी में स्नान कर रहे 30 से भक्त मंझधार में फंस गए। उन्होंने नदी की चट्टानें पकड़कर अपनी जान बचाई। बाद में नाविक उन्हें बचाने गए। रस्सियों की सहायता से उन्हें नाव में बिठाकर किनारे पर लाया गया।  

रविवार होने की वजह से ओंकारेश्वर में बहुत भीड़ थी। कंपनी ने भीड़ की परवाह न करते हुए 11 बजे हूटर बजाया तथा पानी छोड़ दिया। दूसरे राज्यों से आए लोगों को हूटर की जानकारी नहीं थी। इससे वह समझ नहीं सके कि हूटर बजने के पश्चात् बांध का पानी नदी में छोड़ा जाएगा। वे नदी में नहाते रहे। जब अचानक बहाव तेज हो गया तो उनकी जान पर बन आई। नागर घाट पर 30 श्रद्धालु नदी में फंसे थे। राहत की बात है कि कोई नदी में नहीं बहा। 10 मिनट के अंदर 8 नावों में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला गया तथा इस प्रकार उनकी जान बच सकी। इस के चलते पुलिस-प्रशासन की लापरवाही भी साफ दिखाई दी। ब्रम्हपुरी घाट पर भी 6 लोग डूबने लगे थे। उन्हें भी नाविकों ने बचाया।
 
घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना प्रातः 11 बजे की है। नदी में पानी कम होने की वजह से कई लोग किनारे से 50-60 मीटर भीतर तक स्नान करने चले जाते हैं। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। बांध का पानी छोड़े जाने के पश्चात् पानी का जलस्तर बढ़ गया। 30 से अधिक लोग नदी में फंसे थे। बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। भक्तों को रेस्क्यू करने वाले सतीश केवट ने बताया कि पानी कम होने से भक्त नदी के बीच पत्थरों पर नहाने के चले गए थे। ओंकारेश्वर डैम से पानी छोड़ा गया तो नर्मदा नदी में पानी बढ़ने लगा। जिससे वहां फंसे भक्त घबराने लगे। फंसे व्यक्तियों ने हाथ देकर सहायता के लिए गुहार लगाई। उस वक़्त गोताखोर लक्ष्मण ने हमें उन्हें बचाने भेजा। हम लोग नाव लेकर गए। दूसरे लोग भी नाव लेकर पहुंचे। वहीं, रणजीत ने बताया कि हूटर के अतिरिक्त घाटों पर घोषणा भी किया जाना चाहिए, जिससे बाहर से आने वाले लोग भी बांध से पानी छोड़े जाने पर सावधान हो सके। घाट पर कंपनी ने कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया है। 

खुशियों के बीच पसरा मातम! बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

नोएडा में निकाली गई शोभायात्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन से निगरानी

IPL 2023: धोनी को लगा बड़ा झटका, 4-5 मैचों के लिए CSK से बाहर हो सकता है ये स्टार खिलाड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -