खुशियों के बीच पसरा मातम! बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

खुशियों के बीच पसरा मातम! बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
Share:

कैमूर: बिहार के कैमूर में फायरिंग के चलते एक युवक की मौत की घटना सामने आई है। दरअसल, भगवानपुर थाना इलाके के किनरचोला गांव में एक घर में शादी थी। बारात घर के बाहर खड़ी थी। लोग नाचने गाने में बिजी थे। इस के चलते हर्ष फायरिंग में एक शख्स को गोली लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली लगने से मरने वाले शख्स की शिनाख्त गांव के ही बाबू लाल राम के तौर पर की गई। यह घटना शुक्रवार की रात 10 बजे की है। मृतक के घरवालों ने बताया कि गांव में कुशवाहा समाज की लड़की की शादी थी। लड़के वाले बारात लेकर घर के पास पहुंच चुके थे। सभी बाराती डीजे की धुन में नाच रहे थे। वहीं, दूसरी ओर बाबू लाल राम गेहूं की कटनी कर उसी मार्ग से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बारात के समीप से गुजरा, वहां हर्ष फायरिंग में उसे गोली लग गई। इससे बाबू राम की मौत हो गई।

दूसरी तरफ, मृतक के भाई का आरोप है कि बाबू राम का क़त्ल किया गया है। उसे गांव के ही कुछ लोगों ने गोलीबारी करके मौत के घाट उतारा है। मृतक के घरवालों ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी। DSP भभुआ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो अपराधियों को तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से राइफल भी बरामद की गई है। वहीं अन्य दो की तलाश जारी है। क्या सच में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत हुई है या उस पर जानबूझकर गोली चलाई गई है। इसकी पुलिस तहकीकात कर रही है।

नकल करते पकड़ी गई Bsc की छात्रा, घर पहुँचते ही उठा लिया खौफनाक कदम

झारखंड: धार्मिक झंडे पर लटका दी मांस की थैली, हिन्दू संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

'कुछ लोग IIT करने के बाद भी अशिक्षित रह जाते हैं..', PM डिग्री विवाद पर पहली बार बोले LG सक्सेना

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -