ओडिशा: बार-बार दुष्कर्म का शिकार हुई शादीशुदा महिला ने भरी कोर्ट में की आत्मदाह की कोशिश
ओडिशा: बार-बार दुष्कर्म का शिकार हुई शादीशुदा महिला ने भरी कोर्ट में की आत्मदाह की कोशिश
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजाम जिले में कई बार बलात्कार का शिकार हुई 30 साल की महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए शुक्रवार (2 दिसंबर) को एक अदालत परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास किया, मगर, एक सतर्क अधिकारी ने उसे बचा लिया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि घटना बरहमपुर में उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (SDJM) की कोर्ट में हुई। 

पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला ने जैसे ही अपने ऊपर केरोसिन तेल डाला, सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल रश्मि रंजन दास ने उसे ऐसा करने से रोककर बचा लिया। उन्होंने बताया कि महिला को कुछ देर के लिए बी एन पुर पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। दरअसल, विवाहित महिला ने आरोप लगते हुए कहा है कि गत वर्ष अक्टूबर में उसके साथ पहली बार बलात्कार किया गया था। इसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद, आरोपी ने इसी साल 14 नवंबर को एक दोस्त के साथ मिलकर फिर से पीड़िता का रेप किया।

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी व्यक्ति को फिर से अरेस्ट कर लिया गया था, लेकिन महिला उसके दोस्त और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी, जो उस वक़्त घर की रखवाली कर रही थी, जब वे उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि महिला का पति हैदराबाद में रहकर नौकरी करता है। वह आरोपी व्यक्ति के बैंक अकाउंट के जरिए अपनी पत्नी को पैसे भेजता था। 

शादी तय नहीं हुई, तो गम भुलाने के लिए युवक ने खरीदी शराब, लेकिन पीने से पहले ही पहुँच गया जेल

गर्लफ्रेंड को घुमाने के बहाने ले गया जंगल और फिर जो हुआ...

कोलकाता: सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर की ठगी, महिला सहित 3 गिरफ्तार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -