अब इस मशहूर स्टार ने मुनव्वर फारुकी पर लगाया डबल डेटिंग का गंभीर आरोप, बोली- 'वो दो लड़कियों के संग एक साथ...'
अब इस मशहूर स्टार ने मुनव्वर फारुकी पर लगाया डबल डेटिंग का गंभीर आरोप, बोली- 'वो दो लड़कियों के संग एक साथ...'
Share:

जाने माने मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों बिग बॉस 17 को लेकर निरंतर ख़बरों में बने हुए हैं। मुनव्वर मास्टरमाइंड तरीके से गेम को प्ले कर रहे हैं। जीत को लेकर मुनव्वर हर वो पैंतरे अपना रहे हैं, जो वो अपना सकते हैं। घर में कभी वो किसी के दोस्त बन जाते हैं तो कभी दुश्मन। मुनव्वर प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब खबरों में रहते हैं। घर के अंदर भी उन्हें कई बार निजी जिंदगी को लेकर बात करते तथा इमोशनल होते देखा गया है। मुनव्वर नाजिला सिताशी संग ओपन रिलेशनशिप को लेकर भी बहुत सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच एक लड़की ने खुलासा किया है कि मुनव्वर उन्हें भी डेट कर रहे हैं। 

मुनव्वर फारुकी पर किसी और ने नहीं बल्कि मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने डबल डेटिंग का आरोप लगाया है। हाल ही में आयशा ने एक पॉडकास्ट में चर्चा के चलते मुनव्वर के कई राज खोले। आयशा के इंटरव्यू का एक वीडियो फैन पेज द खबरी पर पोस्ट किया गया है। इस के चलते आयशा बताती हैं, 'बिग बॉस में इस समय एक प्रतियोगी हैं, जिन्होंने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो के लिए मुझे मैसेज किया था। मैं उसे जानती थी इसलिए मैंने म्यूजिक वीडियो के लिए हां कर किया था। वीडियो तो हो नहीं पाई मगर उन्हें मुझसे प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि वो मुझसे प्यार करने लगा है। आहिस्ता-आहिस्ता मैं भी उसे पसंद करने लगी।'

आगे आयशा ने बताया, 'इसके बाद मैं और वो हम दोनों ही रिलेशनशिप में आ गए। मैं जानती थी कि वो रिलेशनशिप में हैं, मगर उसने मुझे कहा कि उसका ब्रेकअप हो गया है। फिर जब वो बिग बॉस में गया तब मैंने गर्लफ्रेंड के साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर देखी। फिर मैंने उसकी गर्लफ्रेंड से बात की तब पता चला कि जब वह बिग बॉस से आएगा तब दोनों शादी करेंगे। ये बात मेरे लिए बहुत शॉकिंग थी।' बता दें कि इस पूरी बातचीत में आयशा ने मुनव्वर का नाम नहीं लिया, मगर द खबरी ने इस वीडियो को उनके नाम से पोस्ट किया है।

ना मुनव्वर, ना ही विक्की जैन... ये स्टार बनेगा बिग बॉस 17 का विनर, इंटरनेट पर वायरल हुई लिस्ट

हिमांशी खुराना संग ब्रेकअप के बाद आसिम रियाज ने पोस्ट कर दी ऐसी तस्वीर, देखकर भड़के फैंस

करणी सेना प्रमुख की हत्या मामले में पहली गिरफ़्तारी, रोहित और नितिन को भगाने वाला रामवीर चढ़ा पुलिस के हत्थे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -