'मनोज झा को कोई छू नहीं सकता', 'ठाकुर विवाद' पर बोले पप्पू यादव
'मनोज झा को कोई छू नहीं सकता', 'ठाकुर विवाद' पर बोले पप्पू यादव
Share:

पटना: संसद में मनोज झा (Manoj Jha) के बयान के पश्चात् बिहार में 'ठाकुर विवाद' तेज हो गया है। अब इस विवाद में जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव भी कूद गए हैं। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा, "इसमें भाजपा की भूमिका है। मनोज झा जी मैं सम्मान करता हूं। उनको सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। जब तक पप्पू यादव हैं, दुनिया का कोई व्यक्ति मनोज झा को छून नहीं सकता। उनको छूने से पहले, मुझसे लड़ना होगा। हम उनके साथ खड़े हैं"। 

दरअसल, राजद सांसद मनोज झा ने संसद में ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता 'ठाकुर का कुआं' पढ़ी थी। इसके बाद से निरंतर हंगामा मचा है। उन्हें सियासी गिलायारों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस घमासान के बीच रविवार को दिल्ली से पटना पहुंचे सांसद मनोज झा ने सफाई भी दी। रविवार को जब मनोज पटना हवाईअड्डे पर पहुंचे तो इसी कविता पर मचे घमासान को लेकर मीडिया ने मनोज झा से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा कुछ नहीं किया। बस एक कविता पढ़ी थी। जिस पर आज भी कायम हूं। किसी को ठेस पहुंचाने के लिए कविता नहीं पढ़ी थी'। 

वही इस कविता को लेकर आरजेडी नेता आनंद मोहन, उनके MLA बेटे चेतन आनंद ने भी मनोज झा पर हमला बोला था। उन पर ठाकुरों का अपमान करने का आरोप लगाया। आनंद मोहन ने तो ये तक कह डाला यदि वो राज्यसभा में उस वक़्त होते तो जीभ खींच लेते। वहीं उनके बेटे चेतन ने कहा मनोज झा ब्राह्मण हैं। इसलिए उन्होंने ब्राह्मणों के खिलाफ कविता नहीं पढ़ी। तत्पश्चात, पार्टी सुप्रीमो लालू यादव झा के बचाव में आए। उन्होंने आनंद  नेताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मनोज बहुत विद्वान आदमी हैं। उन्होंने ठाकुरों के विरुद्ध कुछ नहीं बोला। 'जो लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उनको संयम बरतना चाहिए।

दिल्ली से 'इस्लामिक स्टेट' का आतंकी शाहनवाज़ गिरफ्तार, दो अन्य आतंकियों की तलाश जारी, 3 लाख का इनाम घोषित

किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, CM शिवराज ने किया ये ऐलान

तमिलनाडु: राहुल-प्रियंका पर टिप्पणी करने के आरोप में प्रवीण राज गिरफ्तार, क्या 'उदयनिधि' के लिए कानून अलग है ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -