20 नवंबर को होगी नीतिश की ताजपोशी, नेताओं में चलता रहेगा घमासान
20 नवंबर को होगी नीतिश की ताजपोशी, नेताओं में चलता रहेगा घमासान
Share:

पटना : बिहार में 16 वीं विधानसभा के चुनावी नतीजे सभी के सामने हैं। ऐसे में महागठबंधन की जीत से सभी उत्साहित हैं। तो दूसरी ओर सरकार गठन की तैयारियां चल रही हैं। यह माना जा रहा था कि दीपावली की छुट्टियों के बाद नीतिश राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर फिर से शपथ लेंगे। अब देखना यह है कि नीतिश के मंत्रालय में किसे कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा मिलता है। मगर माना जा रहा है कि दीपावली के अवकाश के बाद सरकार का गठन किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति निर्मित होगी। बिहार को विकास की तेज रफ्तार दी जाएगी। इस तरह के सवाल भी सभी के सामने आ रहे हैं। 

जेडीयू विधायक दल की बैठक और महागठबंधन के विधायकों की साझा बैठक में नीतिश कुमार को नेता चुना गया। आरजेडी विधायक को नेता चुने जाने के लिए बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें तेजस्वी यादव के नाम पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक दल द्वारा भी नेता चुने जाने को लेकर चर्चाऐं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि वे जीत से पागलों की तरह नहीं होते हैं। विपक्ष का पूरा सम्मान करने और उसे सहयोग करने की बात भी उन्होंने की।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए उन्हें दावा पेश करना होगा। शपथ ग्रहण की तिथियों और जगह को तय किया जाएगा। जेडीयू विधायक दल की बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को शामिल किया गया है। जिसके लिए शुक्रवार को शरद यादव के पटना पहुंचने की संभावनाऐं हैं।

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि यह पसोपेश बना हुआ है कि चुनाव प्रचार ठहर जाने के बाद भी क्या नेताओं के बीच जुबानी जंग चलेगी या नहीं। विपक्ष भी सरकार को खींचने का प्रयास करेगा तो दूसरी ओर सरकार को भी सभी दलों के बीच आपसी समन्वय बैठा कर चलना होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -