ISIS के आतंकी से पूछताछ करने मॉस्को जाएगी NIA, करना चाहता था नूपुर शर्मा की हत्या
ISIS के आतंकी से पूछताछ करने मॉस्को जाएगी NIA, करना चाहता था नूपुर शर्मा की हत्या
Share:

नई दिल्ली: रूस ने तुर्की में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) द्वारा प्रशिक्षित एक उज़्बेक आतंकी से तीन माह तक पूछताछ करने के लिए भारत की राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को मॉस्को आने की अनुमति दे दी है। भारत ने रूस से NIA को मॉस्को में आने देने का आग्रह किया था। बता दें कि, रूस ने अगस्त 2022 में ही इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद के कथित अपमान बदला लेने के लिए भारत के किसी बड़े नेता पर फिदायीन हमला (Suicide Bomner) करने की साजिश रचने के लिए ISIS के आतंकी को गिरफ्तार किया था।

SIS ने इस आतंकी की भर्ती ‘सुसाइड बॉम्बर’ के रूप में की थी। तुर्की की राजधानी इस्ताम्बुल में इस साजिश को लेकर कई दफा आतंकियों के साथ निजी बैठकें भी हुई थीं। इसके साथ ही यह फिद्याएँ हमलावर टेलीग्राम एप के माध्यम से अपने आकाओं से जुड़ा हुआ था। उसने ISIS के आमिर नाम के आतंकी सरगना के प्रति वफादारी की कसम उठाई थी। इसके बाद उसे रूस जाने का आदेश मिला था। साजिश थी कि वहाँ कागजी कार्यवाही पूरी कर के वो आतंकी भारत पहुँचता और हाई प्रोफाइल हत्याकांड को अंजाम देता।

ऐसे में NIA से भारत में आतंकी हमला करने के लिए ISIS की बड़ी साजिश के संबंध में अहम जानकारियाँ इकट्ठा करने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके तहत यह भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि हमले करने के लिए किसी भारतीय लिंक या फिर मॉड्यूल ने तो उज़्बेक, मशरब कोन आजमोव को विस्फोटक और अन्य सामानों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी। बता दें कि ‘फ़ेडरल सिक्योरिटी सर्विस फॉर रुस्सियन फेडरेशन (Russia’s Federal Security Service) ने इस संबंध में जानकारी दी थी।

बता दें कि, भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें मिल रही धमकियों के बाद इस आतंकी साजिश का खुलासा हुआ था। वहीं, नूपुर शर्मा को मारने के लिए भारत आने वाले 22 साल के पाकिस्तानी इजवान अशरफ का शुक्रवार (14 अक्टूबर, 2022) को गाँधीनगर की फोरेंसिक लैब में नार्को टेस्ट कराए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार (10 अक्टूबर, 2022) को जाँच एजेंसियां आतंकी को गाँधीनगर लाइ थी। उसकी सभी जाँच पूरी हो चुकी है।

NFSU के अधिकारियों ने रिजवान के लिए सवालों की सूची तैयार कर ली है। बता दें कि, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जुलाई, 2022 में राजस्थान के श्रीगंगानगर बॉर्डर से रिजवान को गिरफ्तार किया था। वह अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में कैद था। नूपुर शर्मा की हत्या के लिए पाकिस्तान से आए रिजवान अशरफ के पास से कई संदिग्ध वस्तुएँ भी मिली थीं। पूछताछ में उसने बताया था कि वो उत्तरी पाकिस्तान स्थित मंडी बहाउद्दीन शहर का निवासी है। ये शहर पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित है। वह नूपुर शर्मा की हत्या के लिए भारत में दाखिल हुआ था।

'ये हिन्दुओं को हटाना चाहते हैं..', मोमिनपुर हिंसा के बाद फूटा शुभेंदु अधिकारी का गुस्सा

'गोपाल ने केजरीवाल के आदेश पर किया पीएम मोदी की माँ का अपमान..', AAP पर भड़की स्मृति ईरानी

'मोदी से आगे निकले राहुल गांधी..', कांग्रेस ने जिस चैनल का सर्वे पेश किया, उसी ने खोल दी पोल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -